फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: सेक्टर 23 की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण पर फिर चलाई भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी

Fri, 03 Feb 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
NA
सेक्टर 23 में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी मशीन।
भिवानी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 23 के पिछले हिस्से की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को जेसीबी के सहारे अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट की जगह पर बना एक कमरा व चहारदीवारी को भी जेसीबी ने ढहा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, मगर पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक नहीं चली। कई घंटों तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

दरअसल शहर के सेक्टर 13 और 23 के पिछले हिस्से में ग्रीन बेल्ट पर पिछले काफी अर्से से लोगों ने स्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा जमा लिया था। कुछ दिन पहले भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ग्रीन बेल्ट में बनाई गई अवैध पशु डेयरी के अतिक्रमण को साफ कराया था वहीं पक्के निर्माण को भी तोड़ा गया था। इस दौरान कुछ अवैध कब्जे और अतिक्रमण को छोड़ दिया था। जिसे हटाने के लिए फिर से अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को सेक्टर 23 में पहुंचे। जहां पर जेसीबी ने अवैध निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सीएम विंडो में आई शिकायतों के बाद सेक्टर व सेक्टरों के अधीन आने वाली भूमि पर अवैध कब्जे खाली कराए जा रहे हैं। वहीं टीम की ये कार्रवाई अतिक्रमण हटने तक जारी रहेगी। दरअसल हुडा की ग्रीन बेल्ट में अवैध कब्जा करने वालों को पहले नोटिस भी दिए गए थे। मगर इसके बावजूद उन्होंने न तो अपना अतिक्रमण हटाया न ही वहां पर अपनी गतिविधियों को विराम दिया। इसके बाद अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ग्रीन बेल्ट का अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण बैठक में भी गूंजा अवैध कब्जों का मुद्दा
हाल ही में पंचायत भवन में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के समक्ष जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण बैठक में भी अतिक्रमण और अवैध कब्जों का मुद्दा गूंजा था। इसके बाद मंत्री ने भी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अतिक्रमण को खाली कराने और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने की सख्त हिदायतें दी थी। मंत्री ने अगली बैठक से पहले ये मामले निपटाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए थे। शहर के लठीयावाला जोहड़ गांधी नगर के लोगों ने भी मंत्री के समक्ष सार्वजनिक रास्ते की जगह पर चार लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। इस पर भी मंत्री ने सख्त निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed