फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: घर की दुकान पर काम करने वाला ही निकला लूट का मुख्य आरोपी

Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
NA
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। 
भिवानी। बृजवासी कॉलोनी में गत 25 जनवरी को घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने व लूट के करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि इस वारदात का मुख्य आरोपी पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी सतीश पीड़ित महिला के पति की दुकान पर काम करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नया बाजार निवासी सुधीर व आजाद मोहल्ला निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी सतीश व अन्य आरोपी नरेश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गत 25 जनवरी को बृजवासी कॉलोनी में स्थित एक मकान में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया था और घर में रखे सोने व नकदी पर हाथ साफ कर गए थे। उक्त व्यक्तियों को पीड़ित महिला के बच्चों ने घर से निकलते हुए देख लिया था। बच्चों ने इस बारे में अपने पिता को सूचना दी। परिजनों ने पीड़ित को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के पति ने कमल अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए बीटीएम चौकी इंचार्ज एसआई नरेंद्र कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुधीर को दो दिनों के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के बाद आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

--------
पीड़ित के पति की गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था मुख्य आरोपी सतीश
पीड़ित महिला के पति कमल अग्रवाल की गारमेंट्स की दुकान है। इस मामले का मुख्य आरोपी सतीश कमल की दुकान पर करीब डेढ़ साल पहले काम करता था। इससे सतीश का आवागमन कमल के घर तक हो गया था। पीड़ित महिला के पति कमल अग्रवाल ने बताया कि सतीश ने अपनी पत्नी के साथ दुकान पर करीब दो वर्ष तक काम किया था। इसके बाद सतीश व उसकी पत्नी ने दुकान पर काम करना छोड़ दिया था और करीब एक साल तक उनके साथ कोई संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यक्तियों ने की घर की रेकी तो दो घुसे घर के अंदर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतीश को पता था कि दोपहर के समय कमल के घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है जबकि बच्चे स्कूल चले जाते हैं। इसलिए वो चारों मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे। नरेश व बिजेंद्र घर के बाहर खड़े हो गए जबकि सतीश व सुधीर घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुस गए। उस समय पीड़ित महिला अपने घर पर कपड़े धो रही थी।

बिजेंद्र व सुधीर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी सतीश व अन्य आरोपी नरेश को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- आर्यन चौधरी, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed