फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   municpal, corporation, meating, 200,devlopment, work, granted, corporater

परिषद हाउस बैठक : 200 विकास कार्यों पर बनी सहमति

Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
municpal, corporation, meating, 200,devlopment, work, granted, corporater
नगर परिषद की बैठक में उपस्थित पार्षद।
नगर परिषद हाउस की तीसरी बैठक थोड़े बहुत विरोधाभास के बाद शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शहर के अलग-अलग वार्डों से जुड़े करीब 200 विकास कार्यों पर मुहर लगी। इन सभी कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। हालांकि इन अलग-अलग कार्यों के एस्टीमेट तैयार होने के बाद ही वास्तविक खर्च की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पार्षद प्रतिनिधियों के बैठक में उपस्थित रहने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चेयरमैन को इन्हें मजबूरन बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। कुछ देर बाद इन पार्षद प्रतिनिधियों ने दोबारा से बैठक में एंट्री मार ली। बैठक में नगर परिषद की इनकम बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।      
विज्ञापन

वीरवार को नगर परिषद हाउस की अलग-अलग मसलों पर दो बैठकें करीब दो घंटे तक चलीं। बैठक निर्धारित समय से महज दस-पंद्रह मिनट की देरी से शुरू हुई जिसमें इस बार सभी वार्डों के पार्षदों ने इन बैठकों में दिलचस्पी दिखाई। परिषद हाउस की तीसरी बैठक का निमंत्रण सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक राजदीप फौगाट को भी भेजा गया था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एक-दो महिला पार्षद को हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद ही वापस लौट गई और इसके बाद का मोर्चा उनके प्रतिनिधियों ने संभाला। विकास कार्यों पर सहमति जताने को लेकर थोड़ा बहुत विरोधाभास भी नजर आया लेकिन चेयरमैन संजय छपारिया ने माहौल को बिगड़ने से बचा लिया। बैठक के अंत में करीब 21 वार्डों के अलावा शहर के लिए अन्य विकास संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सभी पार्षदों के अलावा सचिव संजय यादव, एमई बस्ती राम, जेई अजय कुमार, जेई गंगाधर, लाइट इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा व सुनील आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स की मदद से हटेगा अतिक्रमण
शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़े अतिक्रमण के दायरे को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। इस मसले पर सख्ती से अभियान चलाने की सहमति सभी पार्षदों, अधिकारियों, वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण व चेयरमैन संजय छपारिया ने जताई। चेयरमैन ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान इस बार बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स की मदद से चलाया जाएगा, लेकिन यह जाट आरक्षण आंदोलन खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा।     
 
पार्षद प्रतिनिधि को अब नहीं होगी बैठक में भाग लेने की अनुमति      
परिषद हाउस की बैठक से जब मीडिया कर्मियों को दूर रखने की बात उठी तो पार्षद बक्शी सैनी ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर मीडियाकर्मियों को बैठक से दूर रखा जा रहा है तो पार्षद प्रतिनिधियों को भी बाहर का रास्ता चेयरमैन दिखाए। इस बात पर पार्षद वीरेंद्र उर्फ पप्पू ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि महिला पार्षदों के प्रतिनिधि ही नगर परिषद में विकास कार्य करवाने आते हैं तो फिर उन्हें बाहर निकालना गलत बात है। इसके बाद करीब आधा दर्जन पार्षद प्रतिनिधि उठकर बाहर चले गए। कुछ समय बाद वो दोबारा से अंदर भी आ गए। चेयरमैन छपारिया ने बताया कि आगे से किसी भी पार्षद प्रतिनिधि को बैठक में बैठने की इजाजत नहीं होगी।      

सांसद विधायक ने तीसरी बैठक से भी बनाई दूरी      
परिषद हाउस की तीसरी बैठक के लिए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व 19 पार्षदों सहित दादरी विधायक राजदीप फौगाट व सांसद धर्मबीर सिंह को भी निमंत्रण भेजा गया था। दोनों ने ही पहले की तरह तीसरी बैठक से भी दूरी बनाए रखी। इस बार सभी पार्षदों के बैठक में उपस्थित होने व इन दोनों के बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर भी चर्चाएं हुई।      
विकास के लिए खींचा जाएगा विकास का खाका      
नगर परिषद के अधीन आने वाले सभी 21 वार्डों में अब विकास का खाका बड़े पैमाने पर खींचा जाएगा। वार्ड नंबर एक से 11 के करीब 90 से अधिक विकास संबंधित कार्यों पर मुहर लगी है जबकि वार्ड नंबर 12 से 21 में करीब सौ से अधिक विकास कार्यों पर सभी ने सहमति जताई है। इन सभी वार्डों में नई गलियों, स्ट्रीट लाइटों व सौंदर्यकरण के प्रोजेक्ट शामिल हैं।  
आय बढ़ाने के सुझावों पर बनी सहमति      
परिषद हाउस की बैठक में जहां वार्डों के विकास कार्यों पर मुहर लगी तो वहीं आय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। नगर परिषद हाउस की बैठक में पुरानी दुकानों को लीज पर देने के साथ नई दुकानों के निर्माण के भी सुझाव रखे गए। इनमें एक शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करवाना भी शामिल रहा। इसके अलावा चरखी दरवाजा के समीप आठ से दस नई दुकानों का निर्माण करवाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।       
जन्म-मृत्यु शाखा का प्रभावित काम लौटेगा पटरी      
नगर परिषद की जन्म-मृत्यु शाखा के कार्य फिलहाल संसाधनों की कमी के चलते कुछ हद तक प्रभावित है। बैठक में यहां के लिए कंप्यूटर व अलमारी खरीदने का प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके अलावा नप कार्यालय के बैक साइड खाली पड़ी जगह पर फायर स्टेशन के लिए कमरे व स्ट्रांग रूम बनाने पर भी मुहर लगी। ज्ञात हो कि फिलहाल दमकल विभाग नगर परिषद कार्यालय स्थित दो दुकानों में ही चल रहा है। फायर स्टेशन के कमरे बनने से इन दुकानों को भी लीज पर दिया जाएगा।      
यहां के बड़े विकास प्रस्तावों का रास्ता हुआ साफ      
. विधायक राजदीप फौगाट के निवास स्थान से गांधी नगर सड़क तक लगवाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें।      
. वाल्मीकि नगर स्थित पार्क का भी होगा सौंदर्यीकरण साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।  . आश्रम रोड व दिल्ली रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की काफी पुरानी मांग भी अब होगी पूरी।      
. सुभाष चौक व पंचनंद चौक (कबाड़ी मार्केट) के समीप भी लगवाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें।      
74 नक्शे पास, चार पर लगी रोक      
बैठक में विभिन्न वार्डों के करीब 74 मकानों व दुकानों से संबंधित नक्शे पास किए गए। परिषद हाउस की बैठक नहीं होने के चलते इनका काम लंबे समय से रुका पड़ा था। इसके अलावा चार नक्शों पर बैठक में रोक भी लगाई है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर का कहना है कि इन बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से करवाया जा रहा था। इसलिए इन पर सहमति नहीं मिल पाई और इन पर रोक लगाई गई।      

अगली बैठक में केवल पार्षद को ही बैठने की अनुमति होगी। कोई पार्षद प्रतिनिधि इसमें भाग नहीं ले सकेगा। बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ, सब शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। दोनों बैठकों में शहर के विकास कार्यों का खाका हमने तैयार कर लिया है। जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।      
संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed