{"_id":"6a3059b3bb37c492170d5de5","slug":"municipality-engaged-in-cleaning-drains-ahead-of-the-monsoon-hopes-for-relief-from-waterlogging-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152596-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटी नगर पालिका, जलभराव से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटी नगर पालिका, जलभराव से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में नालों की सफाई करते नगर पालिका के कर्मचारी।
बवानीखेड़ा। मानसून के आगमन से पहले जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने शहर में नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की टीम विभिन्न क्षेत्रों में नालों से गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने में जुटी है ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा सोमवार को शहर में दूषित पानी की निकासी के नालों की सफाई अभियान चलाया गया। अनाज मंडी प्रधान सुखबीर भाकर ने बताया कि नगर पालिका प्रधान और सचिव के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई कर रहे हैं। नालों से गाद और कचरा हटाने से पानी का प्रवाह सुचारू रहेगा और बारिश के दौरान सड़कों व रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की संभावना कम होगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री और सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि मानसून से पूर्व सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी सफाई व्यवस्था चरमराती हुई दिखाई देती है तो संबंधित दरोगा अथवा नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर इसकी सूचना दी जा सकती है।