{"_id":"669e9518251d15dadf0069c7","slug":"municipal-magistrate-vipin-kumar-inspected-the-gaushala-trust-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120473-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगराधीश विपिन कुमार ने किया गोशाला ट्रस्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगराधीश विपिन कुमार ने किया गोशाला ट्रस्ट का निरीक्षण
Mon, 22 Jul 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगराधीश विपिन कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते गौशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी।
भिवानी। स्थानीय महम रोड स्थित श्रीगोशाला ट्रस्ट भिवानी का नगराधीश विपिन कुमार शर्मा व उनकी पत्नी डॉ. अंजलि शर्मा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गायों को गायों को गुड़ व चारा खिलाया। वहीं गोशाला परिसर का निरीक्षण कर गायों के लिए यहां की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस मौके पर गोशाला ट्रस्ट के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान नंदकिशोर अग्रवाल, सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
गोशाला प्रधान मोहन लाल अग्रवाल ने सीटीएम को गोशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि यहां गायों की तीन देसी नस्लों साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा में गोसंवर्धन एवं संरक्षण का कार्य आधुनिक तरीके से किया जाता है। सीटीएम विपिन कुमार शर्मा ने गोशाला के निरीक्षण के दौरान गोशाला में चल रहे गोसंवर्धन एवं संरक्षण कार्य का अवलोकन किया। साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा तथा फ्रीजवाल नस्ल की गायों के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर गुड़ व चारा अपने हाथों से खिलाकर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
निरीक्षण के उपरांत गोशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगराधीश विपिन कुमार व उनकी पत्नी डॉ. अंजलि शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुरलीधर शास्त्री, गाेशाला विस्तार अधिकारी डॉ. मोहन लाल बालेश्रा, मैनेजर सत्य प्रकाश, जोगेंद्र सिंह, धर्मवीर स्वामी,राजकुमार वर्मा, कृषि सुपरवाइजर धर्मचंद, निखिल शर्मा, महेश राघव, सुनील यादव उपस्थित रहे। संवाद