फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal council will start awareness in the city in association with NGO

Bhiwani News: एनजीओ के साथ मिलकर नगर परिषद शुरू करेगी शहर में जागरूकता

Sun, 09 Apr 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Municipal council will start awareness in the city in association with NGO
रेलवे रोड पर बनाई गई पेंटिंग। 
भिवानी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है। नगर परिषद कचरा निस्तारण में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य कर रहा है। अब एनजीओ की मदद से शहर में जागरूकता अभियान शुरू करेगी, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। इसके लिए नगर परिषद ने दो एनजीओ से बातचीत की है, जिनके साथ अलग सप्ताह बैठक कर कार्य का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

घर में महिला के कंधों पर रसोई की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में महिलाओं को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के बारे जागरूक किया जाएगा, ताकि कचरे से खाद बन सकें और अनावश्यक कचरे को नष्ट किया जा सकें। पिछले साल शहर में स्वच्छता रैंकिंग 241 दर्ज हुई थी। इस आंकड़े को कम करने के लिए नगर परिषद ने शहर में सफाई कार्य का जिम्मा इंदौर की कंपनी तुलस्यान को दिया हुआ है। इसमें कचरा निस्तारण, क्लेक्शन, खाद बनाने सहित शहर के कचरा प्वाइंटो को कम कर वहां सुंदरीकरण का कार्य की जिम्मेदारी भी कंपनी के कर्मचारियों के कंधों पर है।
विज्ञापन

कचरा केंद्रों को किया खत्म, कई जगह करवाई पेंटिंग
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी रैंकिंग सुधारने में जुटे हुए हैं। नगर परिषद ने शहर के कचरा केंद्रों को खत्म कर उस जगह पर आमजन के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियों लगाई हैं। शहर में कई जगहों पर पेंटिंग भी करवाई है, ताकि रैंकिंग में सुधार आए। साथ ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों, पार्क के पास कूड़ेदान भी रखवाए, ताकि लोग उनमें कचरा डाल सके। इसके अलावा टिप्पर के माध्यम से शहर के 31 वार्डों से डोर टू डोर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेकर आने की व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की रैंकिंग
वर्ष- रैंकिंग
2017-345
2018-240
2019-232
2020-166
2021-244
2022-241
नगर परिषद की और से शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सफाई अभियान में छोटे बच्चे से लेकर प्रत्येेक महिला, युवा, पुरूष और बुजुर्गों हर युवा वर्ग के लोगों का सहयोग होना जरूरी है। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए और उन्हें सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करने के बारे में बारीकी से समझाया जाएगा, जिसके लिए एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए अलग सप्ताह दो एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक है जिसमें कार्य को अंतिम रूप देना का काम किया जाएगा।
- सन्नी शर्मा, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article