फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal council employees removed the flakes hanging on street lights

Bhiwani News: नगर परिषद कर्मचारियों ने स्ट्रीट लाइटों पर टंगे फ्लैक्स हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees removed the flakes hanging on street lights
हांसी गेट पर खंभों पर लगे फ्लेक्स बोर्ड उतारते नगर  परिषद कर्मचारी। 
भिवानी। नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह शहर के सरकुलर रोड और नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों पर टंगे फ्लेक्स हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्राॅली में कर्मचारियों ने फ्लेक्स बोर्ड उतारकर जब्त किए।
विज्ञापन

दरअसल शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडर विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लैक्स से अटे पड़े हैं। धुंध गहराने के साथ ही इनकी वजह से हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर फ्लैक्स बोर्ड हटाने का काम किया जाता है। फ्लैक्स बोर्ड लगाने के लिए नगर परिषद ने जगह निर्धारित की हुई हैं, जिस पर वाजिब शुल्क के साथ कोई भी फ्लैक्स बोर्ड लगवा सकता है।
विज्ञापन


सड़क पर दिखाई नहीं देते सामने से वाहन

शहर के डिवाइडर की स्ट्रीट लाइटों के पाइपों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व फ्लेक्स बोर्ड की वजह से कई बार तो सामने से आने वाला वाहन भी ठीक से दिखाई नहीं देता। ऐसे में सड़क हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। सर्दी के मौसम में रात के समय ये अवैध होर्डिंग्स वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। वहीं इनकी वजह से शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। शहर के मुख्य रास्तों और बिजली के खंभों व पेड़ों पर भी अवैध होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर परिषद की दो टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा शहरवासियों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे निर्धारित जगह के अलावा किसी भी तरह का कोई होर्डिंग्स व फ्लेक्स बोर्ड न लगाएं।

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article