{"_id":"607dc8478ebc3e8da825a327","slug":"mp-s-son-also-infected-137-new-cases-surfaced-bhiwani-news-rtk6051757165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का बेटा भी संक्रमित, 137 नए केस आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का बेटा भी संक्रमित, 137 नए केस आए सामने
विज्ञापन
राजपूत धर्मशाला में आयोजित शिविर में वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार चौथे दिन संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार रहा। सोमवार को 137 नए संक्रमित सामने आए। इसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 870 तक पहुंच गया है। सांसद धर्मबीर सिंह के बाद उनके बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सांसद धर्मबीर सिंह ने लोगों को सावधानी बरतने का संदेश देते हुए उनके संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच करवाने के लिए कहा है। वहीं अब जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा 7596 तक पहुंच गया है। इनमें से 6567 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को भी 1300 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
सोमवार को आए संक्रमितों में 28 गृहिणियां, 28 विद्यार्थी, 16 सरकारी कर्मचारी और अधिकारी, छह पुलिसकर्मी, आठ शिक्षक, प्राइवेट बैंकों व अन्य कार्यालयों में कार्य करने वाले 11 कर्मचारी, छह दुकानदार और उद्योगपति संक्रमित मिले हैं। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों का आंकड़ा 870 तक पहुंच गया है। इनमें 460 शहरी क्षेत्र और 410 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सोमवार को 48 संक्रमित ठीक भी हुए। सांसद धर्मबीर सिंह की रविवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और सोमवार को उनके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाजारों, मंडियों, बस स्टैंड सब जगह लापरवाही
कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही चरम पर है। मगर बाजारों, मंडियों, बस स्टैंड सब जगह लापरवाही नजर आ रही है। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है, जहां धक्कामुक्की होती है। बस स्टैंड पर यात्री तो दूर कर्मचारी ही मास्क नहीं लगा रहे। बाजारों में भी लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। हालांकि चौक-चौराहों पर पुलिस मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काट रही है, मगर चौक से दूर होते ही लोग मास्क हटा देते हैं। सब्जी मंडियों में हालात ज्यादा खराब हैं। सब्जी विक्रेता आवाज लगाकर ग्राहकों को बुला रहे हैं। मंडी आने वाले फल-सब्जियों को हाथ लगा रहे है। यहीं हाल रहा तो संक्रमण थमने की बजाय और ज्यादा फैलेगा।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर भी दिखी लापरवाही
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान भी कोविड-19 सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ीं। अधिकतर ने चेहरों पर मास्क तो लगा रखे थे, मगर मुंह से नीचे थे। सामुदायिक दूरी कहीं भी नजर नहीं आई।
पिछले एक सप्ताह की स्थिति
तिथि संक्रमित मौत
12 अप्रैल 72 00
13 अप्रैल 54 01
14 अप्रैल 110 02
15 अप्रैल 93 01
16 अप्रैल 131 01
17 अप्रैल 150 01
18 अप्रैल 150 01
19 अप्रैल 135 00
वर्जन
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सावधानी ही एकमात्र बचाव है। लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और सावधानी रखें। चेहरों पर मास्क लगाएं और प्रयास करें कि घर में ही रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाना भी पड़े तो सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
70 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
भिवानी (संवाद)। रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में सोमवार को नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप की अध्यक्षता में वैक्सीन लगाने का शिविर लगाया गया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में करीब 70 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मुंह पर मास्क व सामुदायिक दूरी रखना बेहद जरूरी है।