फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharmbir Singh got active membership

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई

Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
MP Dharmbir Singh got active membership
सांसद धर्मबीर सिंह को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाते प्रदेश संयोजक शंकर धूपड़।
भिवानी। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करने जुलाना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश विशेष तौर पर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़ ने की। इस मौके पर सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत अभियान के प्रदेश संयोजक शंकर धूपड़ ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन

कैप्टन योगेश ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव व सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के साथ मंडलों को लेकर परिसीमन पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है कि नगर पालिका चुनाव के लिए वे पूरी तरह से तैयार रहे तथा इस चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से फील्ड में उतर जाए। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 नए सदस्य बना लिए हैं। वे जल्द से जल्द सक्रिय सदस्य बनने हेतु फॉर्म भरवाएं। सांसद ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक मंच होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिवकुमार पाराशर, मीना परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर, राजेश धनखड़, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, राजेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed