फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother-daughter porn video made

Bhiwani News: मां-बेटी की अश्लील वीडियो बनाई

Mon, 19 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter porn video made
भिवानी। शहर की एक कॉलोनी में किरायेदार ने मकान मालकिन और उनकी विवाहित बेटी की अश्लील फोटो खींचकर वीडियो तक बना लिया। पीड़ित मां ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में 46 वर्षीय महिला ने बताया कि रोहतक निवासी आरोपी मोहित एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह करीब डेढ़ साल से उनके घर में किराये पर रहता था। बताया कि उनकी बेटी 30 जुलाई को घर के बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय छुपकर रोशनदान से उसकी लड़की की फोटो खींचते समय आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल फोन छीनकर देखा तो उसमें बाथरूम में नहाते, घर में झाडू, पोछा लगाते समय लिए गए कई गलत फोटो और वीडियो भी मिली। उस समय आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक अगस्त को आरोपी युवक के माता-पिता से बातचीत की। इसके बाद आरोपी भिवानी आया। तब उन्होंने उसका दूसरा मोबाइल फोन देखा तो उसमें भी उनके कई अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इसलिए उन्होंने सबूत के तौर पर आरोपी के दोनों मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इन्हें लौटाने का दबाव बनाने के लिए आरोपी उन्हें धमकाने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी कुछ समय पहले ही हुई है। लोकलाज के भय से वह चुप रहे लेकिन आरोपी की हरकतों के बाद उन्होंने इस बारे में अपने पति और बेटे को बताया तो मामला महिला पुलिस थाने तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed