Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Most of the fight for admission in the Faculty of Arts

कला संकाय में प्रवेश के लिए सबसे अधिक मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Most of the fight for admission in the Faculty of Arts
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए दूसरी सूची शुक्रवार दोपहर को जारी हो गई। कला संकाय में काफी मारमारी है और अनेक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें इस सूची में भी दाखिला नहीं मिल पाएगा। आदर्श महिला कॉलेज में ऑल इंडिया सामान्य वर्ग की बात करें तो कला में 89 फीसदी अंकों वाले विद्यार्थी का नाम सूची में आया है, जबकि राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में 94.8 फीसदी अंकों वाले विद्यार्थी का नाम आया है। ऐसे में कट ऑफ काफी ऊंची रही है, जिसकी वजह से अनेक विद्यार्थी दाखिला से वंचित रह गए। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगर कॉलेजों में सीट खाली रहती है तो 26 अगस्त को फिजिक्स काउंसिलिंग होगी, जिसमें स्थान पाने वाले दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

-------
यह रहेगा एडमिशन का शेड्यूल:
- दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि- 20 से 23 अगस्त तक।
- कक्षाएं शुरू होंगी- 22 अगस्त।
- खाली सीटों को भरने के लिए दोबा पोर्टल खुलेगा- 26 अगस्त।
------
आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की कट ऑफ लिस्ट
आदर्श महिला महाविद्यालय में बीए की सूची ऑल इंडिया जनरल में 89 से 85.4 फीसदी, जनरल में 73.4, बीसीए में 58.2, एससी 58 फीसदी तक रही। वहीं बीकॉम जनरल एडिड में ऑल इंडिया जनरल में 90.4 फीसदी रही। बीकॉम कंप्यूटर साइंस (एसएफएस) में कट ऑफ लिस्ट 61.4 फीसदी, बीएससी मेडिकल एडिड ऑल इंडिया जनरल 86.2 फीसदी, हरियाणा जनरल 85 फीसदी और बीसीए की 73 फीसदी रही। बीएससी नॉन मेडिकल एडिड में ऑल इंडिया जनरल में 83.6 फीसदी, हरियाणा जनरल में 78 फीसदी और एससी में 68.4 फीसदी रही।
विज्ञापन

----------
ये रही राजीव गांधी कॉलेज की कट ऑफ
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी की कट ऑफ लिस्ट में बीए की ऑल इंडिया जनरल में 94.8 से 85.2 फीसदी रही, हरियाणा जनरल में 85-82 फीसदी, बीसीए 74.34, बीसीसी 70-66.8, एससी 73.4 और डीएससी 59.4 रही। वहीं बीकॉम में ऑल इंडिया जनरल में 76.2-74 फीसदी, हरियाणा जनरल में 72.2-53.8 फीसदी रही। बीएससी नॉन में ऑल इंडिया जनरल में 93.4-67.6 फीसदी, हरियाणा जनरल में 66 से 61.8 फीसदी रही। वहीं बीसीए में ऑन इंडिया जनरल में 72.2 से 69.6 फीसदी और हरियाणा जनरल 66.55 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एमएनएस कॉलेज की सूची
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज में बीकॉम की दूसरी सूची में 17 विद्यार्थियों का नाम आया है, जिसमें सामान्य वर्ग में 59 फीसदी से अधिक अंकों वाले विद्यार्थी का नाम आया है। जबकि बीकॉम ऑनर्स में सामान्य वर्ग में 64.6 फीसदी से अधिक अंकों वाले विद्यार्थी का नाम आया है। बीएससी मेडिकल में सामान्य वर्ग में 60.6 फीसदी से अधिक अंकों वाले विद्यार्थी को स्थान मिला है। बीएससी मैथ ऑनर्स में सामान्य वर्ग में 87.2 फीसदी, बीसी में 73.2 फीसदी, एससी में 72.6, ईडब्ल्यूएस में 80.4 फीसदी से अधिक अंकों वालों का स्थान मिला है। वहीं बीएससी नॉन मेडिकल में 40 विद्यार्थियों को स्थान मिला है, जिसमें सामान्य वर्ग में 53.6 फीसदी, बीसी में 77.6 फीसदी से अधिक वाले विद्यार्थियों का नाम आया है।

-------
कॉलेजों में स्नातक की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे वे सूची में अपना नाम देख ले और जिनका नाम आ गया है वे ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा लें।
- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed