फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mosquito infestation increased after rain, Municipal Council started ward wise fogging

Bhiwani News: बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, नगर परिषद ने शुरू करवाई वार्डवार फॉगिंग

Sat, 02 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mosquito infestation increased after rain, Municipal Council started ward wise fogging
शहर में फॉगिंग करते नगर परिषद के कर्मचारी।
भिवानी। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में मच्छरों के डंक का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर परिषद ने शहरभर में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं जिनमें एक टीम को वार्ड 1 से 15 तक और दूसरी टीम को वार्ड 16 से 31 तक के दायरे में शाम के समय फॉगिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह के अनुसार जिन इलाकों में जलभराव या मच्छरजनित रोगियों की शिकायतें मिल रही हैं वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जा रही है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं और घर-घर जाकर ब्लड स्लाइड तैयार कर बुखार पीड़ितों की पहचान कर रही हैं। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर के लारवा के खात्मे के लिए एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिससे मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। पॉश सेक्टरों में खाली प्लॉट और पार्कों में भी पानी भरा हुआ है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है कि वे अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें ताकि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के सभी 31 वार्डों में पार्षदों के सहयोग व आम जनता की डिमांड पर फॉगिंग प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। नगर परिषद की दो फॉगिंग टीमें बनाई गई हैं, जिसमें नगर परिषद कर्मचारी वार्ड एक से 15 और 16 से 31 तक के दायरे में रोजाना फॉगिंग कर रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं वहां स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर फॉगिंग कराई जा रही है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। इसके अलावा एंटी रेपिड एक्शन फोर्स भी गठित की गई है। मच्छरजनित बीमारियों के उपचार के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल में स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें मरीजों को मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई है। आम लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने घरों के कूलर व पानी की टंकी साफ रखें और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि इनके अंदर मच्छर का लारवा पैदा होता है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed