{"_id":"6ab571b3acc298851408ec38","slug":"job-fair-at-iti-on-the-30th-remuneration-of-up-to-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157568-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई में रोजगार मेला 30 को, 17,800 रुपये तक मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई में रोजगार मेला 30 को, 17,800 रुपये तक मिलेगा मानदेय
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 30 सितंबर को सुबह नौ बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें चयनित युवाओं को 15,200 से 17,800 रुपये तक मासिक मानदेय मिलेगा। मेले में इलेक्ट्रीशियन, टीपीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक ट्रैक्टर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन और शीट मेटल ट्रेड के पासआउट छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में मुशाशी ऑटो पार्ट्स इंडिया लिमिटेड, बेंगलुरु, कर्नाटक और यूएनओ मिंडा, बहादुरगढ़, झज्जर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में हरियाणा के सभी सरकारी और निजी आईटीआई से पासआउट 18 से 25 वर्ष आयु के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,200 से 17,800 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा।
वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार और शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान में हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने पात्र युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।