फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than eight thousand students could not get admission in graduation across the district

जिलेभर में आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया स्नातक में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand students could not get admission in graduation across the district
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में स्नातक की एडमिशन के लिए ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक में कला संकाय की अधिकतर सीट भर गई है। विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला पाने के लिए बीकॉम, बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में आवेदन कर रहे हैं। जिलेभर में आठ हजार विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें अब तक स्नातक में एडमिशन नहीं मिल पाया है। ऐसे में वे 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

शहर में महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में आठ कोर्सों में 1880 सीटे हैं। वैश्य महाविद्यालय में 10 कोर्स के लिए 1800 सीटें हैं। इसी तरह राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में छह कोर्स के लिए 1170 सीटें और आदर्श महिला महाविद्यालय में दस कोर्सों के लिए 1160 सीटें है। इन कॉलेजों में कला संकाय में अधिकतर सीटें भर चुकी है। बाकी के संकाय में अभी ओपन काउंसिलिंग जारी है। कॉलेजों के साथ ही आईटीआई में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिश नहीं हो पाया वे आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते है। वे 12वीं कक्षा में पास तो हो गए, अगर आगे एडमिशन पाना उनके लिए सिर दर्द बन गया है।
विज्ञापन

कला संकाय में सीटें भर चुकी हैं
कॉलेज में कला संकाय की सीटें भर चुकी हैं। विद्यार्थी अब बाकी की संकाय में ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से आवेदन कर रहे है। जिले में करीब आठ हजार विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें अब तक स्नातक में एडमिशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणधीर सिंह, नोडल ऑफिसर, एमएनएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed