{"_id":"64b030e45da6a58f2a0179d6","slug":"more-than-600-acres-of-land-will-get-rid-of-waterlogging-from-the-sumpwell-built-on-hisar-delhi-road-bhiwani-news-c-21-hsr1027-176650-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हिसार-दिल्ली रोड पर बनाए संपवेल से मिलेगी 600 एकड़ से अधिक भूमि को जलभराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हिसार-दिल्ली रोड पर बनाए संपवेल से मिलेगी 600 एकड़ से अधिक भूमि को जलभराव से निजात
Thu, 13 Jul 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मुंढाल क्षेत्र के लो लाइन एरिया में जलभराव की समस्या से निजात के लिए यमुना जल सेवाएं मंडल की ओर से दो प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए हैं। इसमें हिसार-दिल्ली रोड पर संपवेल बनाया गया। इससे 600 एकड़ से अधिक भूमि को जलभराव से निजात मिलेगी।
लो-लाइन एरिया में मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द व बांडाहेडी, मिताथल, घुसकानी, गुजरानी, लोहारी जाटू, तिगड़ाना, तिगड़ी, तालू, खरक, कलिंगा, सैय, प्रेमनगर, कुंगड, चांग आदि गांवों की खेती योग्य भूमि मुख्य रूप से शामिल हैं। यमुना जल सेवाएं मंडल की ओर से खेतों से बरसाती पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध किया है, जिसमें मुख्य रूप से हिसार-दिल्ली रोड पर बनाए गए संपवेल और मुंढाल से हांसी-पुठ्ठी-मुंढाल लिंक ड्रेन के पानी को सुंदर नहर तक ले जाना भी शामिल है। बाढ़ नियंत्रण का जायजा लेने के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एडीसी अनुपमा अंजलि व एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा को जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि मानसून के दौरान सिंघवा खास, मदनहेड़ी क्षेत्र से बारिश का पानी मुंढाल में दिल्ली-हिसार रोड के नीचे से व अत्यधिक बारिश होने पर रोड के ऊपर से होकर मुंढाल के आबादी वाले क्षेत्र व खेतों के साथ-साथ जींद रोड पर पानी जमा हो जाता था। इससे क्षेत्र की करीब 600 एकड़ भूमि जलभराव से प्रभावित होती थी।
विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान किया है। इस पानी को मिताथल फीडर में डालने के लिए करीब सवा चार किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है और सिंघवा खास की तरफ से आने वाले बारिश के पाने को रोकने व आगे पाइप लाइन में डालने के लिए यहां दिल्ली रोड पर संपवेल बनाया है। इस परियोजना पर अढ़ाई करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे क्षेत्र के किसानों व आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हांसी-पुठ्ठी-मुंढाल लिंक ड्रेन में मुंढाल क्षेत्र में आने वाले बारिश के पानी को सुंदर नहर तक ले जाया गया। इसके लिए करीब चार करोड़ की लागत से मुंढाल के नवयुग स्कूल से सुंदर नहर तक करीब तीन किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है।
डीसी के आदेशानुसार जिले में लो लाइन एरिया में किसानों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तेजी से काम किया गया। यमुना जल सेवाएं परिमंडल की ओर से खेतों से बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अब इन इलाकों में बारिश के पानी से जलभराव नहीं होगा।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग।
मानसून के दौरान खेतों के साथ-साथ आबादी वाले क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी को लेकर सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने स्तर पर कार्य करने में लगे हुए हैं।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त।