फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 200 registries done at old collector rate

Bhiwani News: शहरी दायरे में रिहायशी 20 तो कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद पर चुकाना होगा 10 फीसदी ज्यादा क्लेक्टर रेट

Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
More than 200 registries done at old collector rate
भिवानी। शुक्रवार को पुराने कलेक्टर रेट पर अंतिम दिन जिलेभर में 200 से अधिक रजिस्ट्री हुई। जबकि सोमवार से नए कलेक्टर रेट के हिसाब से भूमि और संपत्ति की खरीद बिक्री पर नए कलेक्टर रेट लागू होंगे।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट के हिसाब से शहरी दायरे में रिहायशी संपत्ति की खरीद बिक्री पर 20 फीसदी तो कॉमर्शियल संपत्ति की खरीद बिक्री पर 10 फीसदी कलेक्टर रेट अधिक वसूला जाएगा। इतना ही नहीं अब सेक्टर में प्लाॅट, मकान लेना भी महंगा होगा, क्योंकि सेक्टर में 25 फीसदी अधिक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट के हिसाब से शहर के पॉश इलाका व मुख्य जगहों पर अब संपत्ति खरीद करना काफी महंगा होगा। शहर में कई ऐसे हिस्से हैं, जहां पर पहले से ही प्रति वर्ग गज भूमि के लाखों रुपये कीमत हैं, ऐसे में यहां के अब नए कलेक्टर रेट भी 35 से 45 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। इनकी वजह से संपत्ति के दामों में काफी उछाल आएगा। इतना ही नहीं कॉमर्शियल संपत्ति की खरीद के लिए भी अब ज्यादा दाम चुकाने होंगे। क्योंकि शहर के पॉश इलाकों में कामर्शियल प्रॉपर्टी में भी अब तेजी आएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की संपत्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में अधिकारियों की बैठक लेकर नए कलेक्टर रेट पर चर्चा की। बैठक में सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम तोशाम डॉ. अशवीर सिंह नैन, एसडीएम सिवानी विरेंद्र कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज कुमार दलाल, नगराधीश विपिन कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ आशीष कुमार, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार तथा बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से जिले की सभी तहसील व उप तहसील के वर्ष 2025 के लिए भूमि की विभिन्न किस्मों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि कलेक्टर रेट निर्धारित करके वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। नागरिक इस वेबसाइट पर कलेक्टर रेट देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed