फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 100 invoices deducted for those who roam without masks

बिना मास्क घूमने वालों के 100 से अधिक काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 100 invoices deducted for those who roam without masks
बिना मास्क का चालान करने के बाद उन्हें मास्क वितरित करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अब बाजार में बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। सोमवार को सिटी थाना पुलिस ने शहर के बाजारों में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटे। पुलिस ने बिना मास्क मिले लोगों को पहले मास्क दिया और फिर जुर्माना राशि की रसीद भी थमा दी।
विज्ञापन

कई महिलाओं को बाजार में बिना मास्क खरीदारी करते पाया। इन महिलाओं पर भी पुलिस ने बिना मास्क का जुर्माना किया। सिटी पुलिस की टीम में महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थीं। सिटी थाना पुलिस की टीमों ने बाजार में सौ से अधिक चालान किए।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने शहर के सराय चौपटा बाजार में बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए। कई बाइक सवार लोगों को भी पुलिस ने रोका और मुंह पर मास्क व हेलमेट नहीं होने पर उनके चालान किए। ऐसे लोगों को पुलिस की तरफ से मास्क भी दिया गया और आइंदा बिना मास्क व बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने की भी सख्त नसीहत दी। पुलिस की टीम को देखकर बिना मास्क घूम रहे लोग भी पुलिस से बचते नजर आए। वहीं टीम ने भीड़ भरे बाजारों में लोगों को सामुदायिक दूरी रखने के प्रति जागरूक किया। वहीं दुकानदारों को भी सख्त हिदायतें दीं कि वे एक ही समय में ज्यादा लोगों को दुकानों के अंदर प्रवेश न दें और ग्राहकों के बीच सामुदायिक दूरी बनाए रखने की बात का भी खास तौर पर ध्यान रखें। इसके अलावा दुकानों पर सैनिटाइज की व्यवस्था की भी हिदायत दी। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर व नए केस सामने आने के बाद पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके लिए पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कर दी है। रात को बेवजह बाहर घूमने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है और उन पर जुर्माना किया जा रहा है। सोमवार को सिटी थाने की पुलिस टीम ने बाजार में बिना मास्क मिलने वाले लोगों के करीब सौ से अधिक चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाना जरूरी
बाजार में घूम रहे लोगों को मुंह पर मास्क लगाना जरूरी है। इसी के साथ उन्हें सामुदायिक दूरी व कोविड नियमों की पालना भी अनिवार्य है। बिना मास्क मिलने पर जरूरी और गैर जरूरी परिस्थिति में पुलिस 200 से 500 रुपये जुर्माने की रसीद काट रही है। सोमवार को करीब एक सौ चालान किए गए हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार ये अभियान जारी रखा जाएगा।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed