फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monkeys now attack peacock, he injured

Bhiwani News: बंदरों ने अब मोर पर किया हमला, जख्मी

Wed, 16 Oct 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Monkeys now attack peacock, he injured
कैरू। गांव देवराला में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह सात बजे दीवार पर बैठे मोर पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। झपटा झपटी में मोर 20 फीट ऊंचाई से गिर गया। इससे मोर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

बंदरों के उत्पात के कारण ग्रामीण परेशान हैं। दिनभर बंदर लोगों के लिए दिक्कतें पैदा करते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। बंदर घरों में घुसकर महिलाओं के हाथों से खाने का सामान छीनकर ले जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में बंदर घरों की छतों पर बैठे रहते हैं। बंदर अक्सर घरों की छतों पर सूखने वाले कपड़ों को भी फाड़ देते हैं।
विज्ञापन

महिला पंच लक्ष्मी के घर में घुसकर बंदरों ने घरेलू सामान बिखेर दिया। महिला खेत में गई हुई थी और जब आई तो सामान इधर उधर पड़ा मिला। वहीं पशु आहार को फर्श पर बिखेर गए व पीने के पानी के मटकों को फोड़ गए। बंदरों को काबू करने का काम ग्राम पंचायत का है, उसके बावजूद पंचायत कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच व सदस्य इसकी रोकथाम के लिए आगे नहीं आ रहे है। सरपंच को इस बारे में कई बार अवगत कराया लेकिन उसके बाद भी बंदर पकड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बंदर सैकड़ों की संख्या में हैं। जो ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। बंदरों के कारण ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीण अब पहरेदारी करने को मजबूर हैं।
- संजय टाक देवराला।
बंदरों के उत्पात से भयभीत ग्रामीणों ने अपनी छतों पर जाना तक बंद कर दिया है। बंदरों के भय से स्कूल आने-जाने वाले छात्र और बाहर खेलने वाले बच्चे घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। वहीं महिलाओं ने भी घरेलू कार्यों से छतों पर जाना बंद कर दिया है।

-मुन्ना।
गांव में छत के ऊपर एकाएक बंदरों का झुंड आ जाता है और उत्पात मचाने लगते हैं। बंदर घर की छत पर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं और खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं।
- मनीष, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article