{"_id":"6b09ad6bffab167ef70ad791","slug":"monkeys-causing-chaos-in-dhigawa-mandi-market-snatching-stuff-from-passersby-damaging-bikes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160725-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ढिगावा मंडी के बाजार में बंदरों की दबंगई... राहगीरों से झपट रहे सामान, बाइकों को पहुंचा रहे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ढिगावा मंडी के बाजार में बंदरों की दबंगई... राहगीरों से झपट रहे सामान, बाइकों को पहुंचा रहे नुकसान
Fri, 27 Nov 2026 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
ढिगाव मंडी के बाजार में बाइक की सीट पर बैठा बंदर।
ढिगावा मंडी। कस्बे के मुख्य बाजार में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों पर कब्जा जमा रहे हैं। राहगीरों के हाथों से खाने-पीने का सामान छीनकर भाग रहे हैं। उनकी बढ़ती हरकतों से दुकानदारों और ग्राहकों का बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय दुकानदार सेठ सुरेश, सोनु, बाबुलाल सेठ और पवन ने बताया कि बंदर अब लोगों से बिल्कुल नहीं डरते। दुकानों के बाहर रखा सामान उठाकर ले जाते हैं। ग्राहकों के हाथों से थैले, केले, ब्रेड और अन्य खाद्य सामग्री छीन लेते हैं। बाइकों की सीट पर बैठकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार शीशे तोड़ देते हैं और सीट फाड़ देते हैं।
बाजार में आने वाली महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बंदरों को देखकर बच्चे डर जाते हैं। कई बार बंदर राहगीरों पर हमला भी कर चुके हैं। बुजुर्गों को बाजार से गुजरने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि समस्या लगातार गंभीर हो रही है लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है। उन्हें आशंका है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।