{"_id":"683b62d2cc4be5e189069ef7","slug":"mock-drill-was-conducted-under-operation-shield-at-tosham-mini-secretariat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-134833-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम लघु सचिवालय में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत की गई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम लघु सचिवालय में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत की गई मॉक ड्रिल
Sun, 01 Jun 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
तोशाम में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत आयोजित की गई माॅक ड्रिल में मौजूद एसडीएम डॉ अशवीर नैन व अन्य।
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन की अध्यक्षता में तोशाम में शनिवार को आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत लघु सचिवालय में एक सफल अभ्यास का आयोजन किया। लघु सचिवालय में शाम पांच बजे एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों संग सफल माक ड्रिल की। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों का मूल्यांकन करना और नागरिकों को जागरूक करना है। ड्रिल के दौरान, विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण किया गया है।
माॅक ड्रिल में नायब तहसीलदार संजय शर्मा, एसएचओ महाबीर सिंह, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी कैडेट लड़के और लड़कियां, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने जानकारी दी कि माॅक ड्रिल के हिस्से के रूप में शनिवार रात्रि 8 से सवा आठ बजे तक तोशाम में ब्लैकआउट (पूर्ण प्रकाश बंद) रखा गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को युद्ध कालीन जैसी आपात स्थिति के प्रति सजग करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।