फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA spoke that government no care people

सत्ताधारी मस्त, जनता त्रस्त : सोमबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
MLA spoke that government no care people
भिवानी। सत्ता में बैठे नेता अपनी मस्ती में मस्त हैं, वहीं पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है। यह बात चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप सांगवान 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल ने जहां शतक मार लिया है, वहीं डीजल भी 91 रुपये प्रति लीटर के करीब तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को कोई राहत नहीं देना चाहती अगर सरकार की नियत ठीक हो तो एक्साइज और वेट में कमी कर सकती है।
विज्ञापन

किसान सभा के रामफल देशवाल ने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ लोगों का संघर्ष जरूर रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को देर-सवेर किसान मजदूरों की बात मान तीनों काले कानून रद्द करने पड़ेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के धरने पर 206वें दिन सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान, फोगाट खाप से धर्मबीर समसपुर, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रामफल देशवाल, बलबीर बजाड़, राजसिंह जताई, सुभाष यादव, कमल सिंह सांगवान, संतरा कितलाना, कृष्णा डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। रविवार को धरने पर तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ किसान मजदूरों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर राजू मकड़ौली टोल, मास्टर ताराचंद चरखी, सुरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, धर्मेंद्र छपार, कप्तान रामफल डोहकी, मीरसिंह नीमड़ीवाली, दिलबाग ढुल, कमल प्रधान, सत्यवान कालूवाला, मुन्ना पंडित, संतोष देशवाल, प्रेम शर्मा, राजबाला कितलाना, सूबेदार सतबीर सिंह, सूबेदार कंवरशेर चंदेनी, शब्बीर हुसैन, प्रो. राजेंद्र डोहकी, देशराम भांडवा, धोलिया धानक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed