फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA PA Corona positive, report of youth working in Gurugram also came positive

विधायक का पीए कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम में नौकरी करने वाले युवक की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
MLA PA Corona positive, report of youth working in Gurugram also came positive
नाथू वासी युवक को आइसोलेशन वार्ड में ले जाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ के पीए सत्यनारायण शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक सर्राफ और उनके परिवार को भी होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही संपर्क में आनेवाले परिजनों, कार्यकर्ताओं व अन्य के भी सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में पिछले १० दिन के दौरान तीन-चार बार हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। इसके अलावा दो दिन पूर्व चंडीगढ़ भी गए थे। इनके अलावा नाथुवास गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। व्यक्ति गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था और २४ मई को भिवानी अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके परिजनों के भी सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed