फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA inspected the boosting station

Bhiwani News: विधायक ने किया बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण

Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected the boosting station
बूस्टिंग स्टेशनों का निरीक्षण करते समय लोगों से बातचीत करते विधायक घनश्याम सर्राफ। 
भिवानी। शहर में पानी की कमी को लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ ने अनेक इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को साथ लेकर पानी की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निदान के निर्देश दिए। साथ ही विधायक सर्राफ ने दादरी गेट बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीने के पानी की सप्लाई में कोई अनियमितता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विधायक सर्राफ अधिकारियों को साथ लेकर वैदों की गली क्षेत्र में पहुंचे। वहां पर लोगों से पीने के पानी की सप्लाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ लोगों ने अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी की सप्लाई न पहुंचने की शिकायत की। जिस पर विधायक सर्राफ ने अधिकारियों से अंतिम छोर तक प्राथमिकता के आधार पर पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उसके बाद विधायक ने घोसियान चौक, पतराम गेट, दादरी गेट बूस्टिंग स्टेशन, बैंक कॉलोनी, त्रिवेणी इलाके में लोगों से बातचीत करके पीने के पानी की सप्लाई की जानकारी ली। इन इलाकों में भी पीने के पानी की समस्या मिली। जिस पर विधायक सर्राफ ने अधिकारियों से तत्काल पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पानी पहुंचने वाले इलाकों में टैंकरों से भेजा जाएगा पानी

विधायक सर्राफ ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से कहा कि जिस इलाके में पीने के पानी की सप्लाई कम पहुंचती है। उन इलाकों में पब्लिक हेल्थ के अधिकारी पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था करें। साथ ही नगर परिषद के पार्षदोंं को बुलाकर उनसे उनके क्षेत्र में रोजाना कितने टैंकरों की खपत होगी। उसी हिसाब से टैंकर भिजवाए जाएं।
पार्षदों की बुलाई जाएगी बैठक
विधायक घनश्याम सर्राफ के निर्देशों के बाद पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने सभी पार्षदों की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में यह जानकारी ली जाएगी कि किस पार्षद के इलाके में पीने के पानी की समस्या है और वहां पर कितने टैंकरों से पानी की समस्या से निजात पाई जा सकती है। साथ ही पार्षदों से यह भी जानकारी ली जाएगी कि किस पार्षद को रोजाना कितने टैंकर पानी चाहिए। अगले एक दो दिन में नई व्यवस्था पर अमल होना आरंभ हो जाएगा।

शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी हैं। ज्यादातर पानी की समस्या पाई गई है। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही जिन इलाकों में पानी की सप्लाई कम पहुंचती है। उन इलाकों में टैंकरों से पानी की सप्लाई भिजवाई जाएगी।
- घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article