फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA Ghanshyam Sarraf hoisted the Tricolour and took the salute at the parade.

Bhiwani News: विधायक घनश्याम सर्राफ ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
MLA Ghanshyam Sarraf hoisted the Tricolour and took the salute at the parade.
तोशाम। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान विधायक ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, वीरांगनाओं तथा सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

घनश्याम सर्राफ ने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी।
विज्ञापन

समारोह में एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी दलीप सिंह, भाजपा संयोजक हरि सिंह सांगवान, भाजपा नेता रविंद्र बापोड़ा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ अमित कुमार, बीडीसी वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, एसएचओ विशेष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार और सरपंच राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएलयू में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने फहराया तिरंगा
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में स्वतंत्रता दिवस पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, सभी डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। समारोह में आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर वीर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, शोध और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया। संवाद

जिला न्यायालय परिसर में मनाया आजादी का पर्व
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी ने शिक्षा विभाग के सहयोग से किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समा
भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नेत्रहीन परी और जतिन ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रियंका ने देशभक्ति नृत्य और शुभम ने की-बोर्ड पर प्रस्तुति दी। समारोह में जियो गीता परिवार से नरेश आहूजा और आत्म प्रकाश टूटेजा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में संस्थापक विजय शर्मा, पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. तरुण कुलश्रेष्ठ, विनोद छाबड़ा, बृजेश जावला, जगदीश वधवा, घनश्याम मिढ़ा और रजत सरोहा मौजूद रहे।



तिरंगा फहराकर लिया जनसेवा का संकल्प
भिवानी। रोटरी क्लब डाउनटाउन के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन दर्शन मिढ़ा के आवास पर हुआ। क्लब सचिव आशु सिंगला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर डॉ. बुद्धदेव आर्य, डॉ. वीबी दीक्षित, सुषमा दीक्षित, अशोक कुमार, हरदेवी मिढ़ा, योगेश कुमार और प्रवीण असीजा उपस्थित रहे।


राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने किया मार्च-पास्ट
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने ध्वजारोहण किया और एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट एवं परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति भाषण, कविताएं, समूहगान, एकल नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तथा एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर कैप्टन डॉ. सविता गौड़, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. अनीता शर्मा, डॉ. परमानंद, डॉ. ज्योति, डॉ. नवनीत और डॉ. रेणु बाला उपस्थित रहे।

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
भिवानी। स्वतंत्रता दिवस पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ढाणा रोड स्थित डिस्पोजल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पर्यावरण रक्षक जेई बिजेश जावला ने पौधे लगाए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।


जुई के कन्या स्कूल में तिरंगा फहराया, मेधावी छात्राएं सम्मानित
जुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक रामचंद्र रापड़िया ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं और ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर अमर शहीदों को नमन किया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत लोकगीत, नृत्य, नाटक और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीके निर्मला, ठेकेदार रमेश गिल, सुरेश शास्त्री, सुरेंद्र बीडीसी और राजेश श्योराण उपस्थित रहे।



लोहानी के राजकीय विद्यालय में रागनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
जुई। शहीद रमेश कुमार राजकीय विद्यालय लोहानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भगत सिंह कोठारी ने की। समाजसेवी अनिल कालुवाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित सूरजभान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, रंजना तथा सरपंच अशोक शर्मा ने शिरकत की। गायक कमल ने रागनी प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि अनिल कालूवाला का सम्मान प्रकट किया। समारोह के दौरान सरपंच अशोक शर्मा और लाइब्रेरी समिति ने अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजेंद्र और चित्रपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed