{"_id":"65bbe06cf34df1ceee09cb16","slug":"mla-ghanshyam-listened-to-peoples-problems-under-chalo-gaon-campaign-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112585-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चलो गांव अभियान के तहत विधायक घनश्याम ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चलो गांव अभियान के तहत विधायक घनश्याम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Thu, 01 Feb 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
चलो गांव अभियान के तहत विधायक सर्राफ ग्रामीणों को संबोधित करते।
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने वीरवार को भाजपा के गांव चलो अभियान का शुभारंभ गांव राजगढ़ से किया। इस दौरान लोगों ने गांव की कुछ मांगें रखीं। इनका विधायक ने अधिकारियों से बातचीत करके तत्काल प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए।
विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जो उनकी सार्वजनिक मांगें हैं, उनको जल्द ही पास करवा कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सार्वजनिक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विधायक सर्राफ के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल स्वामी एवं समस्त ग्रामीण महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये मांगें रखीं ग्रामीणों ने
गांव राजगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक घनश्याम के समक्ष स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण करवाने, नए जलघर में अतिरिक्त टैंक बनवाए जाने, पीएचसी के सब सेंटर के भवन का निर्माण करवाने, गांव की फिरनी को पक्का करवाने तथा एक ई-लाइब्रेरी बनवाए जाने की मांग की। जिस पर विधायक जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके जल्द एस्टीमेट बनाकर उनके पास भेजने के निर्देश दिए। इनके अलावा अन्य मांगों का भी प्रस्ताव व एस्टीमेट बनवाकर सरकार के पास भिजवाने का भरोसा दिलाया।