फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miscreants and the action on the guilty officials, will not stop Haryana

उपद्रवियों और दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई, नहीं तो करेंगे हरियाणा बंद

Thu, 25 Feb 2016 12:27 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

भिवानी। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना पर रोष जताते हुए व्यापारियों ने उपद्रवियों और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। 15 दिन में सभी व्यापारियों, दुकानदारों को पूरा मुआवजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो हरियाणा बंद किया जाएगा।

बुधवार को अग्रसेन भवन में व्यापार मंडल भिवानी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जाट आरक्षण के दौरान प्रदेश भर में दुकानें, व्यापारियों के प्रतिष्ठान जलाने पर रोष जताया गया। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट के बाद आग लगाई है। व्यापारियों ने उपद्रवियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मंडल के प्रधान विजय टैणी ने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी जाति के आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन जिस प्रकार से उपद्रवियों ने व्यापारियों, दुकानदारों को निशाना बनाया है, वह निंदनीय है। सरकार को शीघ्र व्यापारियों के हुए नुकसान के आंकलन के लिए कमेटी का गठन करना चाहिए तथा इस कमेटी में व्यापारियों को भी शामिल करना चाहिए। नुकसान के शत-प्रतिशत की भरपाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। पुलिस प्रशासन हालात पर काबू पाने में पूरी तरह से फेल रहा। पूूरे मामले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रवक्ता विष्णु केडिय़ा ने कहा कि आंदोलनों के लिए सरकार को प्रोटोकाल बनाना चाहिए और जिम्मेवारी भी तय करनी चाहिए। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान नरेश गर्ग ने बताया कि मंडल की कोर कमेटी की बैठक भिवानी में 25 फरवरी को मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग की अध्यक्षता में होगी। इसके बाद सीएम से मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इस मौके पर सुरेश डिब्बेवाला, प्रदीप रामपुरिया, नरेश बापोड़िया, विनोद जैन, उप प्रधान राजकुमार दिनोदिया, सचिव सुमित खेमका, मनोज कुमार, उपप्रधान अभिषेक बंसल, विजय बंसल टैनी, मनोज सोनी, पवन अग्रवाल, पुरानी अनाज मंडी प्रधान पवन सुगल, श्याम लाल नवेवाला, राजेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed