फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Misconduct in roadways buses continues, 75 employees suspended in one year

Bhiwani News: रोडवेज बसों में नहीं थम रहा दुर्व्यवहार, एक साल में 75 कर्मचारी निलंबित

Sat, 13 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Misconduct in roadways buses continues, 75 employees suspended in one year
शहर का सामान्य बस अड्डा
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सुरक्षित और सुगम सफर के दावे लगातार किए जाते हैं लेकिन यात्रियों की मुश्किलें रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बीच सफर दुर्व्यवहार के कारण बढ़ती जा रही हैं। इस साल अब तक करीब 75 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें हाल ही में एसी बस में सामान रखने को लेकर यात्री के साथ मारपीट का मामला भी शामिल है। इन कर्मचारियों को विभाग ने निलंबित किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चलती बस में यात्रियों से बहस और झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर रोडवेज अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया। हालांकि अधिकांश शिकायतों में शिकायतकर्ता जांच के लिए नहीं पहुंचते। कर्मचारियों पर भी ड्यूटी का मानसिक तनाव स्पष्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन

भिवानी रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा किया जा रहा है लेकिन बीच सफर में टिकट और सामान को लेकर झगड़े, छात्रों के साथ बहस और आक्रामक रवैया उजागर हो रहा है। विभाग इस तरह के व्यवहार के पीछे कर्मचारियों पर बढ़ा कार्यभार मान रहा है। इसके बावजूद, बस में यात्रियों की सुरक्षा और गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चालक और परिचालक दोनों की है। तत्काल निलंबन के बाद कर्मचारियों की विभागीय जांच की जाती है, और जांच के बाद ही बहाली की प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह दिया जा रहा प्रशिक्षण
रोडवेज महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि हर माह मुरथल प्रशिक्षण केंद्र में दो कर्मचारियों को यात्रियों से मधुर व्यवहार और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इससे कर्मचारियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।

एसी बस में झगड़ा, वीडियो वायरल
भिवानी डिपो की एक एसी बस में सामान रखने को लेकर चालक और परिचालक के साथ यात्रियों का विवाद हुआ। वीडियो में दोनों कर्मचारियों को यात्रियों के साथ डंडानुमा चीज से मारपीट करते दिखे। इसके बाद महाप्रबंधक ने उन्हें निलंबित कर दिया। यह घटना दिसंबर माह की है। विवाद भिवानी से झुंझनू जा रही बस में हुआ, जहां गांव कुडल में मेज रखने को लेकर झगड़ा हुआ और परिचालक की टिकट मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

तोशाम सब डिपो का किया निरीक्षण
तोशाम। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के जिला प्रबंधक दीपक कुंडू ने तोशाम में बस स्टैंड और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों को समय पर चलाने, साफ-सफाई बनाए रखने और यात्रियों व छात्रों से सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिए। नए वर्कशॉप और डीजल पंप लगाने का आश्वासन मुख्यालय को भेजा। कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनी गईं। डीआई कर्मवीर भाकर ने बताया कि तोशाम के सभी गांवों में यात्रियों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद



रोडवेज कर्मचारियों को समय-समय पर कार्यशाला लगाकर मुसाफिरों से अच्छा व्यवहार करने के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। कर्मचारियों पर काम का तनाव रहता है। ऐसे में उन्हें नियमित अवकाश देने और उनके कल्याण के लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी मुसाफिर से बीच सफर में कर्मचारी दुर्व्यवहार नहीं कर सकते हैं। कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के इस साल 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। दीपक कुंडू, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed