फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miran Gram Panchayat does not have any land

Bhiwani News: ग्राम पंचायत मिरान के पास जमीन ही नहीं

Sun, 11 Aug 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Miran Gram Panchayat does not have any land
भिवानी के गांव मिरान का गौरव पट्ट। 
तोशाम। गांव के चौराहों पर सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइटें लगवाना प्राथमिकता में शामिल है लेकिन राजनीतिक रूप से जागरूक गांव मिरान बरसात के सीजन में जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। गांव की चकबंदी का कार्य न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांव मिरान की ग्राम पंचायत के नाम एक मरला जमीन भी नहीं है, ऐसे में कोई नया सरकारी कार्यालय, भवन, चौपाल आदि विकास कार्य नहीं हो पाते। ऐसे में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की चकबंदी का कार्य अतिशीघ्र करवाने की मांग है।
विज्ञापन


गांव मिरान की पंचायत के पास नए भवन बनवाने और विकास कार्य करवाने के लिए एक मरला जमीन भी नहीं है। चकबंदी न होना इसका मुख्य कारण है। चकबंदी न होने से गांव के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। गांव में कई परेशानियां बनी हैं। विभिन्न सुविधाओं से युक्त गांव मिरान में बरसात में जलभराव हो रहा है। गांव के बीचोबीच बने जोहड़ के ओवरफ्लो होने पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं सकी है। इस कारण ग्रामवासियों को हर साल परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


खेतों में जाने वाले रास्ते के लिए भी होती है तकरार : एडवोकेट सतबीर सिहाग
पूर्व सरपंच और एडवोकेट सतबीर सिहाग ने बताया कि चकबंदी न होने की वजह से गांव ने काफी नुकसान उठाया है। उन्होंने बताया कि खेतों में जाने वाले रास्तों के लिए लोगों में कई बार तकरार हो जाती है। खेत की मेड़ और डोले स्पष्ट नहीं हैं। जमीन का रिकॉर्ड निकलवाने पर पूरी सात पीढ़ी तक की फर्द निकलवानी पड़ती है, जिसमें समय के साथ आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से चकबंदी का कार्य जल्द पूरा करवाने की गुहार लगाई है। एडवोकेट सिहाग ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास एक मरला जमीन भी नहीं है। अगर चकबंदी हो जाए तो विकास कार्यों के लिए कुछ जमीन मिल सके।


गांव में जलभराव की बड़ी समस्या : उमेद सिंह
सरपंच प्रतिनिधि उमेद सिंह ने बताया कि चकबंदी न होने से विकास कार्य प्रभावित हैं। चकबंदी का कार्य लंबित है। उम्मीद है यह कार्य जल्द निपटा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलभराव की भी गांव में बड़ी समस्या है। प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में स्ट्रीट लाइटें और चौराहों पर सीसीटीवी लगवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed