{"_id":"68a77d717581791b9305f46c","slug":"minister-ranbir-was-made-aware-of-the-main-demands-of-prajapati-community-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138492-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रजापति समाज की मुख्य मांगों से मंत्री रणबीर को कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रजापति समाज की मुख्य मांगों से मंत्री रणबीर को कराया अवगत
Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
मंत्री रणबीर गंगवा को चित्र भेंट करते प्रजापति समाज के लोग।
भिवानी। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा प्रजापति समाज के लोगों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए जमीन आरक्षित करने के फैसले की सराहना की है। इस फैसले के लिए संगठन ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व लोकनिर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अहम मांगों से अवगत कराया।
बीपीएचओ का एक प्रतिनिधिमंडल ने सह संस्थापक रमेश टांक के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय सचिव ओमकरण प्रजापति के नेतृत्व में मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। इस दौरान बीपीएचओ के राष्ट्रीय सचिव ओमकरण प्रजापति ने सरकार के इस कदम को समाज के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रजापति समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा और उनकी पारंपरिक कला को बढ़ावा देगा। इस दौरान ओमकरण प्रजापति ने मंत्री के समक्ष कुछ अहम मांगें भी रखीं।
उन्होंने बताया कि अभी भी कई ऐसे गांव और शहर हैं, जहां प्रजापति समाज के लोगों को जमीन आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से इन क्षेत्रों में भी जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी मांग की कि कुछ जगहों पर आवंटित जमीनों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे सरकार तुरंत खाली करवाए।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने बीपीएचओ के प्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रजापति समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर राजू सरपंच, सोहनलाल प्रधान, रिटायर्ड सूबेदार मेजर अर्जुन प्रजापति, प्रदेश महासचिव विनोद डीग भी मौजूद रहे।