{"_id":"65df91960d73f13da5019c39","slug":"minister-of-state-arjun-ram-meghwal-in-loharu-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-113895-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वभर में भारत देश एक नई ताकत बनकर उभरा : अर्जुन राम मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वभर में भारत देश एक नई ताकत बनकर उभरा : अर्जुन राम मेघवाल
Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। केंद्रीय कानून, न्याय तथा संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश निरंतर नई उचाइयां को छू रहा है। विश्वभर में भारत देश एक नई ताकत बनकर उभरा है। केंद्रीय मंत्री बुधवार को दिल्ली से लोहारू जंक्शन पहुंचे और लोहारू जंक्शन का दौरा कर लोगों से बातचीत की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका लोहारू पहुंचने पर स्वागत भी किया। अर्जुनराम मेघवाल अयोध्या से बीकानेर जा रही स्पेशल आस्था रेलगाड़ी में सवार होकर लोहारू जंक्शन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या से लौटने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रियों ने उनके साथ अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शनों के अनुभव साझा किए। केंद्रीय मंत्री ने बाद में लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर में रेलवे स्टेशनों को नवीनीकरण के साथ-साथ रेल सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने लोहारू रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुविधाओं की जानकारी ली और रेलवे अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों को पर्याप्त भी सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनको आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, सचिव तेजपाल तंवर, एसडीओ चननलाल मौजूद रहे।