{"_id":"65a43460ea6ba1f6b30af437","slug":"mining-work-stopped-again-in-the-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-11787-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फिर से बंद हुआ जिले में खनन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फिर से बंद हुआ जिले में खनन कार्य
विज्ञापन
खानक में बंद पड़ा क्रशर
तोशाम(भिवानी)। 22 दिन बाद पर्यावरण विभाग ने एक बार फिर से खनन कार्य व क्रशर इकाई को बंद कर दिया है। इसके बाद से क्रशर इकाई व खनन कार्य जिले में बंद हो जाएगा। भवन सामग्री के भाव एक बार फिर से आसमान छू जाएंगे।
रविवार को हरियाणा प्रदूषण विभाग ने जिले में खनन कार्य, क्रशर व जिनसे प्रदूषण फैलता है उन इकाइयों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए है। खानक में पिछले करीब साढ़े तीन माह से खनन बंद पड़ा है। खरकड़ी सौहान पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत हुई थी। लेकिन रविवार को हरियाणा प्रदूषण विभाग ने फिर से रोक लगा दी है। खानक में खनन कार्य बंद होने के बाद से खरकड़ी सौहान के पहाड़ व राजस्थान से पत्थर लाकर क्रशर में पीसा जा रहा था। अब बंद होने के कारण लोगों को फिर से महंगे भाव में भवन सामग्री खरीदने पड़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-800 से 850 रुपये प्रति टन के बीच मिल रही थी भवन निर्माण सामग्री
खानक के क्रशर पर राजस्थान व खरकड़ी सोहान के पत्थर से बनी भवन सामग्री फिलहाल 800 से 850 रुपये के बीच मिल रही थी। अब क्रशर बंद होने से इसके भाव एक हजार से 11 सौ प्रति टन के हिसाब से हो जाएंगे। 23 दिसंबर 2023 को पर्यावरण विभाग द्वारा पहले खनन कार्य, क्रशर व जिनसे प्रदूषण फैलता है उन इकाइयों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद एक जनवरी को आदेश हटा दिए थे। खानक पहाड़ को छोड़कर बाकी जगह खनन कार्य शुरू हो गया था। अब 14 जनवरी को फिर से प्रदूषण विभाग ने इस पर रोक लगा दी है।