{"_id":"6283f16a8217a35ca63af517","slug":"minimum-temperature-31-3-degrees-the-weather-changed-due-to-drizzle-bhiwani-news-hsr631947080","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री, बूंदाबांदी से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री, बूंदाबांदी से बदला मौसम
विज्ञापन
भिवानी। तापमान 31.3 डिग्री। यह अधिकतम नहीं न्यूनतम तापमान है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी का आलम क्या है। हालांकि शाम के समय मौसम बदला और हलकी बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले सप्ताह से बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी बना है और गर्मी जनित मामले खासकर उल्टी-दस्त, सिर चकराने की समस्या से लोग परेशान है। 15 मई को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी नया रिकार्ड बना और इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को यह 28.1 डिग्री था। अब दिन-रात में भी गर्म हवा लोगों के लिए परेशानी बनी है। हालांकि मंगलवार शाम अचानक आए मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली है। हलकी बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
पिछले छह दिन का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
12 मइ 44.4 डिग्री 28.7 डिग्री
13 मइ 44.7 डिग्री 29.8 डिग्री
14 मई 44.2 डिग्री 29.0 डिग्री
15 मई 46.00 डिग्री 27.7 डिग्री
16 मई 42.7 डिग्री 28.1 डिग्री
17 मई 42.9 डिग्री 31.3 डिग्री