फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minibypass not even fully operational yet, heavy erosion on the road

अभी पूरी तरह चालू भी नहीं हुआ मिनीबाईपास, सड़क पर पड़ गए भारी कटाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Minibypass not even fully operational yet, heavy erosion on the road
भिवानी। दो दिनों तक हुई लगातार बारिश से निर्माणाधीन मिनी बाईपास में कई जगह कटाव हो गए हैं। उन हिस्सों में सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई है और काफी दायरे में पूरी सड़क ही खोखली हो गई है। जिसके ऊपर से वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। मिनी बाईपास की सड़क के नीचे से भारी मात्रा में मिट्टी खिसक गई है अब सड़क के नाम पर सिर्फ तारकोल की लेयर ही बची है। मिट्टी खिसकने से बड़े हादसों का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने निनान मिनी बाईपास की हालत को कैमरे में कैद किया तो दिल दहला देने वाले कटाव को देखकर ही रौंगटे खड़े हो गए। कटाव वाले हिस्से दुर्घटना संभावित जगहों में बदल चुके हैं, लेकिन हादसा संभावित इलाकों में कोई संकेतक या फिर रात के समय वाहनों को सचेत करने के लिए कोई ट्रैफिक चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगे हैं। रात के अंधेरे में मिनी बाईपास पर लाइट का भी कोई इंतजाम नहीं है, अगर कोई भारी वाहन इस हिस्से के ऊपर से गुजरा तो निश्चित रूप से पलटेगा।
विज्ञापन

24.596 किलोमीटर लंबा मार्ग का निर्माण हो चूका है पूरा
एनएच भिवानी के अंतर्गत आने वाला निनान मिनी बाईपास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर मार्ग की कनेक्टिविटी अभी नहीं हो पाई है। रोहतक रोड के खरड़ी मोड़ से लेकर गांव निनान तक 24 किलोमीटर 596 मीटर लंबा मार्ग का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसी के तहत रोहतक रोड पर गांव निनान से लेकर दादरी रोड तक 9 किलोमीटर 221 मीटर लंबा निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। इस बाईपास पर सिर्फ 87 मीटर लंबा क्षेत्र रेलवे क्रासिंग के दायरे में आता है। जिसकी कनेक्टिविटी को लेकर एनएच भिवानी के अधिकारियों ने रेलवे के समक्ष मसौदा भी भेजा हुआ है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 169.31 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट भी खर्च किया जा रहा है। निनान मिनी बाईपास मार्ग के बीच दो से तीन अप्रोच रोड भी बने हुए हैं, जो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को इससे जोड़ते हैं। बारिश के दौरान अप्रोच रोड प्वाइंटों पर भारी मात्रा में मिट्टी खिसकने से लंबे चौड़े कटाव हो गए हैं। जिसकी वजह से सड़क कहने को केवल तारकोल की लेयर ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले ग्रामीण
निनान मिनीबाईपास मार्ग पर बारिश की वजह से बने भारी कटाव को लेकर ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। तोशाम मिनी बाईपास मार्ग पर गांव कोंट, उमरावत, सांगा के ग्रामीणों ने बताया कि आसपास काफी किसानों के खेत भी लगते हैं। ये किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अप्रोच रोड से बाईपास पर चढ़ते हैं। ये रास्ते पहले से ही काफी संकरे हैं और इन पर नीचे से मिट्टी के कटाव हो गए हैं। जिसकी वजह से वाहन पलटने का डर बना है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका यहां से रोजाना ही आना-जाना रहता है।
खरड़ी मोड़ से लेकर गांव निनान तक की सड़क बन चुकी है। रोहतक रोड को दादरी रोड से मिलाने वाला निनान मिनी बाईपास भी करीब तैयार हो गया है। इसमें रेलवे की क्रासिंग की वजह से काम लटका है। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद दोनों तरफ के मार्ग को जोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद करीब दो माह में इसे चालू कर देंगे।

-मंगतराम, एसडीओ, एनएच भिवानी।
निर्माणाधीन निनान मिनीबाईपास पर मिट्टी कटाव की वजह से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। बारिश मे इस तरह के कटाव हो जाते हैं। जिस पर एनएच अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए हैं।
- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएच भिवानी एवं एनएच अथॉरिटी, रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed