फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   migrant laborer died in road accident

सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
migrant laborer died in road accident
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव सिंघानी में धर्मकांटा पर मजदूरी करने वाले एक प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात दो बजे हुआ, जिसमें किसी अज्ञात वाहन ने प्रवासी मजदूर को कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना लोहारू पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बम्होरी सूबेदार रायसेन मध्यप्रदेश निवासी भगवानदास ने बताया कि वह सिंघानी के समीप एक धर्म कांटा व आरा मशीन पर मेहनत मजदूरी का काम करता है। उनके आसपास के गांव के भी काफी युवक यहां मजदूरी कर रहे हैं। उनके पड़ोसी गांव के ही 18 वर्षीय भैरो भी मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब दो बजे भैरो अपना काम खत्म कर सड़क की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वह सड़क की तरफ गया तो उसने भैरो को सड़क पर मृत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी आरा मशीन मालिक को दी। वहीं, इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई। लोहारू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed