{"_id":"68263ff41b18c21efd0ec565","slug":"meritorious-students-of-government-school-were-honored-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134122-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजकीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजकीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
मिताथल के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ को सम्मानित करते आयोजक।
भिवानी। म्हारा अपना फाउंडेशन और स्टाफ सदस्यों ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मित्ताथल में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्राचार्या संतोष देवी की देखरेख में डीडीओ कृष्ण कुमार और प्राइमरी हेड सुख वर्षा की अध्यक्षता में सरपंच प्रतिनिधि नेशी सिवाच, समाजसेवी रामकुमार सिवाच, सतबीर पान्नू, आनंद सिवाच ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मा. जगत सिवाच ने संचालन किया। प्राचार्या संतोष देवी ने बताया कि 12वीं में 26 छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 20 छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन, सीईओ एसके सिंह, कोर कमेटी अध्यक्ष आरपी ओला और प्रमोद मौजूद रहे।
एसडी स्कूल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
भिवानी। सीबीएसई से घोषित ढाणी शंकर स्थित एसईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के चेयरमैन जसवंत सहारण, निदेशक बिरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने मेधावी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के विज्ञान वर्ग में आनंद ने 93.6 प्रतिशत, मनीष 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में अंशिका ने 93.6 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में महक ने 92.27 प्रतिशत, रेखा ने 90.8 अंक प्राप्त किए। 10वीं कक्षा में कंचन ने 97.6 प्रतिशत, गार्गी चौहान ने 95.40 प्रतिशत, महक ने 94.40 प्रतिशत, साक्षी ने 94.20 प्रतिशत, विशु शर्मा ने 94.20 प्रतिशत, भारत दयाल ने 93.20 प्रतिशत, खुशी ने 92.20 प्रतिशत, योगिता ने 91.80 प्रतिशत, अंश ने 91 प्रतिशत, रक्षित ने 90.60 प्रतिशत, रितेश ने 90.20 प्रतिशत, योगेश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।