फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mercy chance given to D.El.Ed student-teachers

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

Thu, 27 Jun 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Mercy chance given to D.El.Ed student-teachers
भिवानी। हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को जुलाई में संचालित होने वाली परीक्षा में प्रवेश के लिए मर्सी चांस दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि जिन छात्र-अध्यापक ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 में दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम/द्वितीय, एक विषय/एक से अधिक विषयों में परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों को शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मर्सी चांस दिया गया है।
विज्ञापन

मर्सी चांस का परीक्षा शुल्क 10,000 रुपये फीस (प्रत्येक वर्ष) सहित 10 जुलाई तक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में अपना ऑफलाइन फार्म व फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करवाने उपरांत दस्ती जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। यदि आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो ई-मेल आईडी assplexam@bseh.org.in व दूरभाष नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई से संचालित होंगी डीएलएड नियमित, री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष 2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 30 जुलाई से कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं की तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष 2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं का संचालन 30 जुलाई से 22 अगस्त तक कराया जाएगा। इन परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed