फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mercury crosses 42 degree market deserted due to heat stroke

Bhiwani News: पारा 42 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से सुनसान नजर आए बाजार

Sun, 21 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 21 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 42 degree market deserted due to heat stroke
रविवार को तापमान 40 डिग्री पार पहुचा तो लू के थपेड़े चेहरे को भी झुलसाने लगे। एक महिला अपन छोटे
भिवानी। रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई गर्मी के कारण शहर में बाजार भी सुनसान नजर आए। शहर में ज्यादा तापमान के अलावा लू की थपेड़ों ने भी नागरिकों को परेशान किया। इसके कारण लोग चेहरे व हाथ-पांव को कपड़े से ढककर बाहर काम के लिए जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 दर्ज किया गया। जोकि शनिवार के मुकाबले 2.2 ज्यादा रहा। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा बिजली के कट लगने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जिससे लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

गर्मी से ग्रामीण जन जीवन प्रभावित
चांग। ग्रामीण क्षेत्र में भी गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। लोगों गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों में नहा रहे है। वहीं पशुओं को भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए जोहड़ो में घंटों तक छोड़ रहे हैं। लगातार कई दिनों से पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी के कारण पौधे भी झुलसने लगे हैं। क्षेत्र के किसान देवेन्द्र कालरा, दिनेश, सुरेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गर्मी के चलते पेयजल की कमी महसूस होने लगी है। लगातार तीन-चार दिन से पड़ रही गर्मी ने किसानों को भी पसीने छुड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed