फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memories of Lord Swaraj Paul will always remain alive in Chang's life.

Bhiwani News: लाॅर्ड स्वराज पॉल की चांग में हमेशा जिंदा रहेंगी यादें

Sat, 23 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Memories of Lord Swaraj Paul will always remain alive in Chang's life.
गांव चांग में उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल द्वारा बनवाया गया कन्या स्कूल 
चांग (भिवानी)। संघर्ष से सफलता तक का सफर तय करने वाले एनआरआई उद्योगपति एवं कैपेरो ग्रुप के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन लाॅर्ड स्वराज पॉल का भिवानी जिले के गांव चांग से गहरा नाता रहा है। वैश्विक मंचों पर पहचान बनाने के बावजूद वे अपनी जड़ों से कभी दूर नहीं हुए। पैतृक गांव चांग में आज भी उनकी पुश्तैनी हवेली मौजूद हैं।
विज्ञापन

एनआरआई उद्योगपति लाॅर्ड स्वराज पॉल ने करीब 55 साल पहले परिवार के साथ मिलकर बेटियों की शिक्षा के लिए गांव में दो मंजिला कन्या विद्यालय का निर्माण करवाया था। इस विद्यालय के नवनिर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जनसंवाद कार्यक्रम में दो वर्ष पहले तीन करोड़ रुपये की राशि शिक्षा विभाग को दी थी। अब शिक्षा विभाग भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

लाॅर्ड स्वराज पॉल का जन्म जालंधर में हुआ था। उनके पिता का पैतृक गांव भिवानी जिले का चांग था, जबकि उनकी मां चरखी दादरी जिले के गांव चरखी की निवासी थीं। यही कारण था कि विदेश में रहते हुए भी उनका दिल हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़ा रहा। भले ही स्वराज पॉल ने उद्योग और वैश्विक राजनीति में बड़ी पहचान बनाई, लेकिन उनकी सोच हमेशा यही रही कि ग्रामीण शिक्षा की मजबूत नींव ही देश का भविष्य संवार सकती है। इसी सोच के चलते उन्होंने गांव चांग में कन्या विद्यालय का निर्माण करवाया और इसके विकास में लगातार योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चांग में उनकी हवेली आज भी मौजूद है, जिसमें कभी उनका परिवार रहा करता था। उनके निधन पर गांव चांग के सूर्या प्रताप सिंह, यशपाल कटारियां, आनंद ग्रेवाल, राजा चांदना चांगिया, प्रवीन रंगा, पवन नंबरदार, विनय देशवाल, डॉ. रविन्द्र खट्टर और इंद्रजीत ठेकेदार ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed