फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum will be submitted to the Governor on 27th regarding the demand of Gram Swarajya

Bhiwani News: ग्राम स्वराज्य की मांग को लेकर 27 को राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Memorandum will be submitted to the Governor on 27th regarding the demand of Gram Swarajya
गांव तालु में आयोजित बैठक में उपस्थित किसान। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन के लिए भारतीय किसान यूनियन एवं ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा की ओर से ग्राम स्वराज्य की नींव रखने व ग्राम स्वराज्य स्थापित करने की मांग करती है। इसको लेकर हरियाणा के राज्यपाल के नाम 27 दिसंबर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष होशियार सिंह पटौदी व ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के भिवानी जिला अध्यक्ष जोगेंद्र ने शनिवार को गांव तालु में किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को स्थानीय हुडा पार्क में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि स्थानीय स्वशासन को संपूर्ण आजादी दिलाने और अपने संपूर्ण संवैधानिक अधिकारों के लिए महापंचायत में हिस्सा लें। होशियार सिंह ने कहा कि समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक व सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में आए खोट को दूर करने के लिए बेरोजगार कामगार किसान सेना और ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा का गठन किया है। इनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार, कामगारों को काम, किसानों को आत्मनिर्भर एवं जवानों को सम्मान के सभी सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed