फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum sent demanding CBI investigation into the death of agricultural scientist and removal of Vice Chancellor

Bhiwani News: कृषि वैज्ञानिक की मौत की सीबीआई जांच व वाइस चांसलर को हटाने की मांग के लिए भेजा ज्ञापन

Thu, 26 Dec 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent demanding CBI investigation into the death of agricultural scientist and removal of Vice Chancellor
जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के पदा​धिकारी।
भिवानी। किसान, मजदूर, युवा व छात्र प्रतिनिधियों ने हिसार में एचएयू हिसार में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डाॅ. दिव्या फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने व वाइस चांसलर डाॅ. बीआर कम्बोज को पद से हटाने की मांग के लिए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। उपायुक्त की ओर ज्ञापन आपदा प्रबंधक प्रवीन कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जन संगठन व प्रबुद्ध नागरिक मंच संयोजक कामरेड ओमप्रकाश व युवा कल्याण संगठन के संरक्षक व पूर्व छात्र नेता कमल सिंह प्रधान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिसार स्थिति चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. दिव्या फोगाट एक गोल्ड मेडलिस्ट बीज शोधक वैज्ञानिक थी। जिन्होंने गेहूं की उन्नत किस्म की चार किस्मों की खोज की थी। काम के दौरान विश्वविद्यालय उच्च प्रशासन ने उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया तथा उनका मानसिक तौर पर उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर समय काम का दबाव रखने के कारण उनका स्वास्थ्य गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इसी स्थिति के चलते दो कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। इसमें एक विद्यार्थी लड़की और दूसरा गैर शिक्षण कर्मचारी का बेटा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाइस चांसलर डाॅ. बीआर कम्बोज को तुरंत हटाया जाए और एक निष्पक्ष, इमानदार व प्रसिद्ध वैज्ञानिक को उनकी जगह उप कुलपति लगाया जाए। ताकि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल में सुधार हो सके। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व छात्र नेता बलवान सिंह, छात्र नेता मुकेश शर्मा ढाणी माहू, अनिल शेषमा, अपूर्व यादव, कप्तान दलबीर सिंह शेषमा, किसान नेता सुभाष यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed