फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Member of Parilament from Karnal teritory sanjay bhatiya spokes that govt radey for talking with farmers, but they will have to tell lack of agriculture laws

सरकार किसानों से वार्ता के लिए तैयार, किसान बताए कृषि कानूनों में कहां गलती, सही करेंगे सही : भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Member of Parilament from Karnal teritory sanjay bhatiya spokes that govt radey for talking with farmers, but they will have to tell lack of agriculture laws
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद संजय भाटिया व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। करनाल के सांसद संजय भाटिया ने दो दिन के प्रवास पर भिवानी पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। किसान आंदोलन पर भी बोलते हुए सांसद भाटिया ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान चाहें तो सरकार से बातचीत करें। कृषि कानूनों में अगर किसी प्रकार की कमी है तो सरकार को बताएं, उसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं घर चाय के कार्यक्रम पर रहे और पार्टी संगठन की मजबूती एवं जन-जन की आवाज व समस्या पार्टी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने गांव बापोड़ा व प्रणामी मंदिर में शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक भी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को सांसद संजय भाटिया ने पंचायत भवन में मंडल पदाधिकारी व प्रभारी की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने की। इस दौरान सांसद ने पार्टी के अभी तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर किए जाने के अलावा मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर आयोजित करें, ताकि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आमजन की समस्याओं को जान सकें और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाया जा सकें। सांसद भाटिया ने कहा कि भाजपा संगठन बिलकुल पार्टी लाइन पर चलने वाला संगठन है और इसमें अगर कोई पार्टी लाइन से हट कर कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। सांसद ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चिकित्सकों के अथक प्रयासों से बनाई गई कोरोना बचाव की वैक्सीन के चलते देश कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस अवसर पर जिला प्रभारी मनीष मित्तल, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, बृजपाल सिंह तवंर, मीना परमार, बिरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, नरेश कुडल, अमित वाल्मीकि रविंद्र बापोड़ा, अरविंद पुंडीर, सोनू सैनी, विस्तारक राघवेंद्र आर्य व भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी और महामंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed