फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   medicins burnt, health center, health department team inspection

उपस्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयां जलाईं, एएनएम निलंबित

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
medicins burnt, health center, health department team inspection
उपस्वास्थ्य केंद्र पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम व मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव सिरसा घोघड़ा के उपस्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी डेट की दवाइयों के साथ नॉन एक्सपायरी डेट की दवाइयों को नष्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीएमओ ने वहां तैनात एएनएम मंजीता को निलंबित कर दिया है। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने जली हुई दवाइयों की जांच कर सबूत के तौर पर सैंपल भी लिए हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की दवा, कैल्शियम की गोली, ओआरएस पैकेट, इंजेक्शन और छोटे बच्चों की दवाई दी जाती हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गांव सिरसा घोघड़ा स्थित स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी डेट की दवाइयों के साथ नॉन एक्सपायरी डेट की दवाइयां जलाकर नष्ट करने की सूूचना मिली। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंची। टीम ने केंद्र में हर संभव जगह दवाइयों की छानबीन की। काफी देर बाद टीम को मिट्टी में दबी हुई काफी मात्रा में जली हुई दवाइयां दिखी। टीम ने गहनता से वहां जांच की। जांच में पाया कि एक्सपायरी डेट की दवाइयों के साथ नॉन एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी जलाई गई है। इस दौरान मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। मामले की सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण भी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। करीब दो घंटे पर वहां जांच की गई। मामले की जांच होने तक उपस्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कर रही टीम को जल्द ही रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया चार सदस्यीय कमेटी का गठन
मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना गहलावत ने उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश खटक की अध्यक्षता में एक रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। टीम को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। टीम में चार अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश खटक, उप सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार, पीएचएम डॉ. अशोक सांगवान व एमपीएचडब्ल्यू सतीश बंसल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी पर घूम रही शक की सुई
उपस्वास्थ्य केंद्र पर हुई घटना को लेकर शक की सुई फिलहाल वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी पर घूम रही है। जांच करने पहुंची टीम को गेट पर लगा ताला टूटा हुआ नहीं मिला है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि दवाई अंदर से उठाकर लाई गई और बाहर जलाई गई हैं। मामले की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है।

बयान ---
सूचना आई है कि सब सेंटर सिरसा घोघड़ा में कर्मचारियों ने एक्सपायरी डेट की दवाइयों के साथ नॉन एक्सपायरी डेट की दवाइयों को भी नष्ट करने का प्रयास किया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए रेपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेज कर जांच करवाई जा रही है। घटना की जांच में ड्रग कंट्रोलर को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने तक एएनएम मंजीता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
- डॉ. सपना गहलावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

गांव सिरसा घोघड़ा के उपस्वास्थ्य केंद्र के पास जली पड़ी दवाइयां। संवाद

गांव सिरसा घोघड़ा के उपस्वास्थ्य केंद्र के पास जली पड़ी दवाइयां। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed