फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medical College and University Place in dispute purely panchayats

मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की जगह के विवाद में कूदी पंचायतें

Mon, 25 Jan 2016 01:10 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Medical College and University Place in dispute purely panchayats
भिवानी। मेडिकल कॉलेज और चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए चल रही राजनीतिज्ञों की बयानबाजी के बीच अब पंचायतें भी उतर आई है। प्रेम नगर गांव के ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों संस्थान गांव में ही बनाने की मांग की। इसके लिए आसपास के गांवों से भी समर्थन मांगा। इस मसले पर महापंचायत 25 जनवरी को गांव प्रेमनगर में होगी। उधर बवानीखेड़ा में लोगों ने प्रदर्शन कर दोनों संस्थान प्रेम नगर या बवानीखेड़ा में बनाने की मांग की। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और एक लाख हस्ताक्षर करवा मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को होगी डेढ़ दर्जन गांवों की महापंचायत
मसले पर प्रेम नगर गांव में पंचायत हुई। जिसमें मांग की गई कि मेडिकल कॉलेज और चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी प्रेमनगर में ही बने। इसके लिए अब आसपास के गांवों से भी समर्थन लेने का निर्णय लिया गया है। पंचायत में 25 जनवरी को गांव में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डेढ़ दर्जन गांवों को भी न्यौता दिया गया। गांव के जलघर परिसर में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव की पंचायत की जमीन मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय बनाने के लिए काफी है। ग्रामीणों ने मांग की कि दोनों संस्थान प्रेमनगर में ही स्थापित हो। पंचायत में राज फौजी, डॉ. राजेश, मंजीत, नरसिंह, संदीप मल्हान, राजकुमार दुहन, अशोक बूरा, कुलदीप फौगाट, धर्मबीर ढांडा, रामकुमार बरबर, पूर्व पंच राजकुमार, राजेश, पूर्व पंच तेलूराम  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के लोगों ने किया प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान
 बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय पर हो रही बयानबाजी के विरोध में प्रदर्शन किया। बयाजबाजी को गलत बताते हुए ग्रामीणों ने मांग की कि दोनों संस्थान प्रेम नगर या फिर बवानीखेड़ा में बने। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। रविवार को कस्बे के शहीद गुलाब सिंह पार्क के ग्रामीणों ने पंडित नेकिराम शर्मा के पौत्र पंडित रतन लाल शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक की। पंडित रतन लाल शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए राजनीतिक लोगों की बयानबाजी गैर जिम्मेदाराना है। यदि प्रेमनगर में दोनों संस्थान उचित नहीं हैं तो कस्बा बवानीखेड़ा में नगरपालिका की सैकड़ों एकड़ बंजर पड़ी भूमि पर बना देना चाहिए। सामाजिक संगठन हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू और सुरेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में अधिवक्ता सुनील कुमार, अमित दहिया, रतन लोहिया, सज्जन कौशिक, राजकुमार हवेलिया, रामकिशन काजल, ओमप्रकाश चुघ, ओमप्रकाश नायक, राजकुमार पुर, दयानंद, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र भाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed