{"_id":"614b81338ebc3efd5a76de11","slug":"mechanic-s-death-due-to-current-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr6124594100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर वाइंडिंग मैकेनिक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर वाइंडिंग मैकेनिक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दिनोद गेट क्षेत्र के शिक्षा मार्ग चौक स्थित मोटर वाइंडिंग की दुकान में काम कर रहे मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ। बेसुध हालत में मैकेनिक को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी सिटी पुलिस को दी गई।
चिड़िपाल गली क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय प्रमोद कुमार की दिनोद गेट शिक्षा मार्ग चौक वैश्य स्कूल के पास मोटर वाइंडिंग की दुकान है। बुधवार को तेज बारिश के दौरान क्षेत्र में काफी जलभराव हो गया था। प्रमोद कुमार अपनी दुकान के अंदर काम कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें बिजली का करंट लगा और वे बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सतीश शर्मा ने बताया कि प्रमोद कुमार की मोटर वाइंडिंग की दुकान है। अपनी दुकान पर कार्य करने के दौरान उन्हें करंट का झटका लगा। इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं हादसे की सूचना सिटी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली दिनोद गेट पुलिस चौकी में दी गई। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने बताया कि फिलहाल नागरिक अस्पताल से प्रमोद कुमार की करंट लगने से मौत की सूचना है। मृतक का वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।