{"_id":"6637d6775a5643f1280edc14","slug":"maximum-temperature-reached-392-degrees-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117029-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचा, तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचा, तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें
Mon, 06 May 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 06 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लगातार पारा चढ़ने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है। तपिश बढ़ने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। एक्यूआई में भी लगातार इजाफा हो रहा है वहीं गर्मी से लोगों की सेहत भी नासाज होने लगी है। वहीं चिकित्सकों ने भी लोगों को तेज धूप और गर्मी से बचाव के उपाय सुझाए हैं।
रविवार को दिनभर तेज धूप रही। शहर के रोड भी सुनसान नजर दिखाई दिए। हवाओं के साथ उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय बाजारों में रौनक गायब रही। रविवार को को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को हल्के बादल भी छाए रहे। अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ रहा है। अब मई माह में हीट वेव देखने को मिल सकता है। वहीं गर्मी में अधिक परिश्रम का काम न करें। शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। तापमान का ज्यादा प्रभाव बच्चों व बुजुर्ग पर हो रहा है।
ये रही पिछले दस दिनों में वायु गुणवत्ता
26 अप्रैल को 127 वायु गुणवत्ता रही
27 अप्रैल को 147 वायु गुणवत्ता रही
28 अप्रैल को 94 वायु गुणवत्ता रही
29 अप्रैल को 131 वायु गुणवत्ता रही
30 अप्रैल को 96 वायु गुणवत्ता रही
1 मई को 116 वायु गुणवत्ता रही
2 मई को 160 वायु गुणवत्ता रही
3 मई को 206 वायु गुणवत्ता रही
4 मई को 245 वायु गुणवत्ता रही
5 मई को 207 वायु गुणवत्ता रही
शहर का दस दिनों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
माह अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 36.5 20.8
27 अप्रैल 36.5 26.7
28 अप्रैल 36.7 23.8
29 अप्रैल 38.1 24.1
30 अप्रैल 37.7 23.2
1 मई 37.8 22. 8
2 मई 35.5 22
3 मई 37.5 22.5
4 मई 37.9 24.6
5 मई 39.2 26.6
गर्मी से होने वाली बीमारियां
-घमौरियां
-लू लगना
-हैजा
-सांस लेने में दिक्कत होना
- हीट स्ट्रोक होना
बीमारियों से बचाव
-हल्के कपड़े पहने
-बाहर ज्यादा न निकलें
-शरीर को ढककर निकलें
-समय-समय पर पानी पिएं
- तरल पदार्थों का ज्यादा से सेवन करें
- ठंडे स्थान पर रहें
अभी गर्मी का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। अब हीट वेव भी शुरू हो सकती है। ज्यादा तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और समय-समय पर पानी पीते रहे जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। -डॉ. यतिन गुप्ता फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।