फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maturam is a hero of war and a star of sports

Bhiwani News: जंग के हीरों व खेल के सितारे हैं मातूराम

Thu, 14 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Maturam is a hero of war and a star of sports
मातूराम पायल।
कैरू। आजादी के परवाने न मौत से डरते हैं, न ही मजबूरियों के आगे झुकते हैं बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं। यही कहानी है भिवानी जिले के गांव देवराला के मातूराम पायल की जिन्होंने भारतीय सेना में दुश्मनों से लोहा लिया और खेल जगत में भी अपना लोहा मनवाया। 18 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुए मातूराम 19 वर्ष की आयु में जंग के मैदान में उतरे। 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। पठानकोट से 50 किलोमीटर अंदर पाकिस्तान की सीमा में घुसकर नैना कोट गांव में पाक सेना के करीब 70 जवानों को बंदी बना लिया गया जिनमें मातूराम भी शामिल थे।
विज्ञापन

युद्ध के दौरान एक पाक अधिकारी मातूराम से भिड़ गया। उसने उनके सिर पर तेज डंडा मारा और कनपटी पर बंदूक तानकर ‘वालेकुम सलाम’ कहने के लिए मजबूर किया। मगर मातूराम पायल अपने वतन और धर्म के प्रति अडिग रहे। उन्होंने साफ कह दिया “मैं राम-राम बोलूंगा, चाहे मेरी गर्दन कट जाए लेकिन धर्म के खिलाफ नहीं जाऊंगा।” आज भी उनके सिर पर उस डंडे का निशान मौजूद है। तीन दिन बाद भारतीय सेना ने पलटवार कर 70 जवानों को छुड़ाया और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मातूराम ने भी बदला लेते हुए कई पाक सैनिकों को घायल व ढेर किया।
विज्ञापन


आज भी याद है वो जंग का मंजर
करीब 13 दिन चले इस युद्ध में अंततः पाकिस्तान को हार माननी पड़ी। मातूराम पायल बताते हैं कि उन्होंने 1965 और 1971 दोनों लड़ाइयों में हिस्सा लिया। उस समय की यादें आज भी मन में गूंजती हैं। मातूराम केवल युद्ध के ही नहीं बल्कि खेल के भी माहिर खिलाड़ी रहे। उन्होंने हरियाणा व पंजाब में कबड्डी के दांवपेंच से कई खिताब जीते। अब उम्र के 83वें पड़ाव पर होने के बावजूद उनका जज्बा बरकरार है। खेल से भले संन्यास ले लिया हो मगर आज भी सुबह-शाम सैर करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed