{"_id":"67bb79b55674c37b93061e77","slug":"matru-shakti-entrepreneurship-scheme-to-make-women-self-reliant-deputy-commissioner-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-130409-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना : उपायुक्त
Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। जिसके तहत बैंकों के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का ऋण दिलवाने की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इस योजना के तहत जिला भिवानी की जो महिलाएं हरियाणा की स्थायी निवासी है और जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, वे महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राजकुमार ने बताया हरियाणा महिला विकास निगम की योजना के तहत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटे सामान ढोने के वाहन, थ्री व्हीकल, ई-रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत टेलरिंग, बुटीक, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी की दुकान, पापड़ बनाना, फूड स्टॉल, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम और आइस्क्रीम बनाने की यूनिट बनाने का काम शुरू कर सकती है।
महिलाओं को ऋण के माध्यम से ई-रिक्शा दिलाई जाएगी और निगम के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क चालक प्रशिक्षण की ट्रेनिंग के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रदान किये जाएंगे। इसे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। आवेदन करने के लिए मकान नंबर 124 विकास नगर, सब्जी मंडी के पीछे, रोहतक गेट भिवानी मोबाइल नंबर 9068298582, 7507189640 के महिला विकास निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।