फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Many trains affected due to RUB construction work

Bhiwani News: आरयूबी निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Many trains affected due to RUB construction work
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चलेगी जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार खैरथल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटकों पर आरयूबी लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली ट्रेन 9 मई को भुज से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के बजाय डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन 9 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 10 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के बजाय जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed