फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: Villagers prepare for protest in Dhani Laxman

मनीषा मौत मामला : ढाणी लक्ष्मण में धरने की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: Villagers prepare for protest in Dhani Laxman
भिवानी। मनीषा मौत मामले को लेकर 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एकजुट हुए और मुख्य चौक पर धरने की रुपरेखा तय की। इस दौरान मनीषा के पिता संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में सांकेतिक धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि धरने में सर्व समाज के सभी लोग शामिल होंगे और इसमें अब तक सीबीआई की जांच पर मंथन किया जाएगा। बैठक में आगे की कार्रवाई के लिए भी रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीआई की टीम सिंघानी और आसपास के क्षेत्र में मनीषा की मौत से जुड़े तथ्य खंगालती रही। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास मिला था। शुक्रवार को सीबीआई ने किन लोगों से पूछताछ की इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि मनीषा के पिता और ग्रामीण सांकेतिक धरने की तैयारियों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को सीबीआई की टीम मनीषा के घर पहुंची थी जहां परिजनों से पूछताछ की गई थी। मनीषा की मौत पर सांकेतिक धरने की घोषणा के बाद सीबीआई अधिकारियों पर दबाव बढ़ा है। अधिकारियों ने मनीषा के पिता के सामने यह स्पष्ट किया कि इस बार बिना खुलासा टीम वापस नहीं लौटेगी। मनीषा के परिजन शुरू से ही हत्या के पहलू पर जोर दे रहे हैं जबकि पुलिस की जांच में उसकी मौत को आत्महत्या के रूप में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed