फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: The CBI team rummaged through facts all day in the closed room of the rest house, examining the facts gathered from the Bhiwani police.

मनीषा मौत मामला : रेस्ट हाउस के बंद कमरे में दिनभर तथ्यों को खंगालती रही सीबीआई टीम, भिवानी पुलिस से जुटाए तथ्यों को खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: The CBI team rummaged through facts all day in the closed room of the rest house, examining the facts gathered from the Bhiwani police.
भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पहुंची सीबीआई की टीम वीरवार को दिनभर रेस्ट हाउस के बंद कमरे में इससे जुड़े तथ्यों को बारीकी से खंगालती रही। वीरवार को भी टीम ने मनीषा के परिजनों व किसी गवाह से संपर्क नहीं साधा। परिजन और ग्रामीण दिनभर यह कयास लगाते रहे कि सीबीआई की टीम मौका मुआयना करने गांव व वारदात स्थल पर पहुंचेगी लेकिन टीम ने इन स्थलों का अब तक मुआयना नहीं किया है।
विज्ञापन

दिल्ली से भिवानी के रेस्ट हाउस में आने के बाद सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने सीआईए प्रथम के रवींद्र कुमार से मनीषा के केस से जुड़े तथ्य जुटाए थे। करीब तीन से चार घंटे तक सीआईए प्रथम के इंचार्ज रवींद्र के साथ सीबीआई के अधिकारियों की मनीषा मौत मामले में तथ्यों को लेकर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने फिलहाल किसी से कोई बात नहीं की है। हालांकि वीरवार को दिनभर सीबीआई टीम की गतिविधि रेस्ट हाउस के कमरे के अंदर तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पहलु पर सीबीआई करेगी बारीकी से जांच
अधिकारियों को अनुमान है कि सीबीआई टीम भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत मामले में जुटाए गए तथ्यों को बारीकी से खंगाल रही है। सीबीआई के अधिकारी पूरे मामले को अच्छी तरह समझने के लिए हर उस तथ्य को खंगाल रहे हैं, जिसके बूते उनकी जांच आगे बढ़ पाएगी। वीरवार को सीबीआई अधिकारियों ने पहले भिवानी पुलिस की जांच को बारीकी से स्टडी करना ही जरूरी समझा। इसलिए उसने किसी से संपर्क नहीं साधा। हालांकि, दिनभर रेस्ट हाउस परिसर में सीबीआई की गाड़ी पार्किंग में खड़ी रही।
-------------------------------------
मनीषा के पिता बोले--हमारे पास नहीं आया सीबीआई का कोई फोन
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वीरवार को उनके पास सीबीआई के अधिकारियों का कोई फोन नहीं आया है। न ही सीबीआई की टीम अब तक गांव में आई है। अभी तक मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम भिवानी रेस्ट हाउस में ही ठहरी हुई है। जब भी सीबीआई परिवार के लोगों से संपर्क करेगी तो पूरा सहयोग किया जाएगा। हमारी मांग सिर्फ बेटी को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed